{"_id":"6a37002819d1281467097a9a","slug":"102-complaints-received-in-itwa-nine-resolved-on-the-spot-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-160078-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: इटवा में आईं 102 शिकायतें, नौ का मौके पर निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: इटवा में आईं 102 शिकायतें, नौ का मौके पर निस्तारण
Sun, 21 Jun 2026 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 21 Jun 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। संपूर्ण तहसील समाधान दिवस के तहत शनिवार को तहसील इटवा में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन की उपस्थिति में जनसमस्याओं की सुनवाई की गई। इसमें कुल 102 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें राजस्व के नौ मामलों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।
कार्यक्रम में राजस्व, विकास, शिक्षा, पूर्ति, विद्युत, नगर पंचायत एवं अन्य विभागों से संबंधित शिकायतों की सुनवाई की गई। राजस्व मामलों की सुनवाई जिलाधिकारी और उपजिलाधिकारी कुणाल ने की, जबकि पुलिस विभाग से संबंधित प्रकरणों की सुनवाई पुलिस अधीक्षक ने की।
जिलाधिकारी ने पिछले तहसील समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों की आख्या का अवलोकन किया और आवश्यक मामलों में जिला स्तरीय टीम गठित कर मौके पर जांच कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि तहसील समाधान दिवस और आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जांच के दौरान शिकायतकर्ता और विपक्षी दोनों पक्षों को सुनकर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी विभाग का कोई मामला लंबित नहीं रहना चाहिए। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
तहसील समाधान दिवस में कुल 102 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें राजस्व विभाग के 52, पुलिस के 11, विकास के सात, विद्युत के नौ, पूर्ति के दो, नगर पंचायत के छह तथा अन्य विभागों के 15 प्रार्थना पत्र शामिल रहे। जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग से संबंधित नौ मामलों का मौके पर ही निस्तारण करा दिया। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को तीन दिन के भीतर कार्रवाई पूरी करने के निर्देश दिए गए।