फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   यूनिक आईडी से होगी दिव्यांगों की पहचान

यूनिक आईडी से होगी दिव्यांगों की पहचान

Mon, 27 Aug 2018 11:17 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Mon, 27 Aug 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
यूनिक आईडी से होगी दिव्यांगों की पहचान
सदर ब्लॉक सभागार में दिव्यांगजन शिविर में मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। नौगढ़ ब्लॉक सभागार में सोमवार को दिव्यांग जन सशक्तीकरण विभाग की ओर से योजनाओं का लाभ दिव्यांग जनों तक पहुंचाने के लिए शिविर का आयोजन हुआ। इसमें दिव्यांगजनों को यूनिक दिव्यांगजन पहचान-पत्र बनाए जाने के लिए दिव्यांगजनों से चिकित्सा प्रमाण-पत्र, आय प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, शैक्षिक प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, फोटो, मोबाइल नंबर, रक्त समूह आदि सामग्री प्राप्त करके उनका फार्म ऑनलाइन आवेदन किया गया।
विज्ञापन


शिविर का उद्घाटन डीएम कुणाल सिल्कू किया। सरकार की ओर से संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। शिविर में स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीम के डॉक्टरों द्वारा दिव्यांगजनों का परीक्षण करके प्रमाण-पत्र जारी किया गया।डीएम कुणाल सिल्कू ने दिव्यांगजनों से कहा कि सरकार द्वारा जो सुविधाएं उन्हें दी जा रही हैं, इसमें किसी भी प्रकार की किसी के साथ कोई समस्या नहीं उत्पन्न हो पाएगी। डीएम ने बताया कि यूनिक आईडी बन जाने के बाद किसी भी दिव्यांग व्यक्ति को यूनिक आईडी के अतिरिक्त अन्य कागजात नहीं लेकर चलने होंगे। पूरे भारत में दिव्यांगजनों की पहचान के लिए यूनिक आईडी महत्वपूर्ण है। देश में निशुल्क बस यात्रा कर सकते हैं। सरकार की विभिन्न योजनाओं के लिए दिव्यांगजनों की पहचान व सत्यापन यूनिक आईडी से किया जा सकेगा। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी अनूप कुमार सिंह, बीडीओ सदर ओम प्रकाश सोनकर, डॉ. एके झा, नेत्र विशेषज्ञ डॉ. संजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed