फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   फंदे से लटकती मिली युवक की लाश

फंदे से लटकती मिली युवक की लाश

Tue, 08 Aug 2017 10:29 PM IST
Updated Tue, 08 Aug 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
फंदे से लटकती मिली युवक की लाश
खेसरहा (सिद्धार्थनगर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के कुडजा गांव में मंगलवार सुबह युवक की कमरे में फंदे से लटकती लाश मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साले ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। चाचा और दादा पर संपत्ति हड़पने की नीयत से हत्या करने का शक जताया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के कुडजा गांव निवासी कृष्णा उर्फ डोलू (22) पुत्र विष्णु पांडेय की दो माह पूर्व क्षेत्र के बेलउख गांव निवासी प्रतिमा से शादी हुई थी। कुछ दिन पूर्व कृष्णा के पिता की मौत हो गई, इसके बाद उसकी मां संतकबीरनगर में रहने लगी थी। कृष्णा गांव में अपनी पत्नी के साथ रह रहा था। सोमवार को गांव के ही मंदिर पर कीर्तन में वह शामिल होने गया था। पत्नी के मुताबिक वह छत पर सोने चली गई थी। सुबह उठी तो बरामदे के कमरे में छत की कुंडी में कृष्णा की लाश फंदे से लटक रही थी। शोर-गुल सुनकर आस-पास लोग मौके पर पहुंच गए और शव को फंदे से नीचे उतारकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बेटे की मौत की सूचना पर पहुंची मां छाया ने ससुर, जेठ व देवर पर भूमि के कारण हत्या करने का आरोप लगाया। उसका कहना है कि पति की मौत के बाद ससुराल के लोग उसे प्रताड़ित कर रहे थे। इस कारण वह घर छोड़कर अन्यत्र रहने को मजबूर हुई थी। प्रतिमा के चचेरे भाई अमित उर्फ मोनू पांडेय ने भी तहरीर में चाचा, दादा और बड़े पिता को हत्या में नामजद किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष रणधीर मिश्र ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिली है। मामले की जांच करने व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed