फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   भाई की कलाई पर सजे रक्षा के सूत्र

भाई की कलाई पर सजे रक्षा के सूत्र

Mon, 07 Aug 2017 10:20 PM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
भाई की कलाई पर सजे रक्षा के सूत्र
सिद्धार्थनगर। भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन सोमवार को जिले में धूमधाम से मनाया। भाई की खुशहाली और लंबी उम्र की कामना करते हुए बहनों ने उनकी कलाई पर रक्षा के सूत्र बांधे। वहीं, भाइयों ने बहनों को हर संकट से बचाने का वचन दिया। पर्व का उल्लास पूरे दिन बना रहा। ट्रेनों-बसों में भी भारी भीड़ रही।
विज्ञापन

सुबह से ही बहनें अपने भाई को राखी बांधने की तैयारी में जुटी रहीं।
थाली में कपूर, रोली, अक्षत रखकर बहनों को शुभ मुहूर्त का इंतजार था। सुबह साढ़े 10 बजे के बाद जैसा ही भद्रा का साया छटा, राखी बांधने का क्रम शुरू होगा। माथे पर रोली-अक्षत का तिलक लगाकर भाई की आरती उतारी और कलाई पर राखी बांधकर मुंह मीठा कराया। बदले में भाइयों ने क्षमतानुसार बहनों को उपहार के साथ रक्षा का वचन दिया।
विज्ञापन

सुबह से ही गोरखपुर-गोंडा रूट पर चलने वाली ट्रेनें यात्रियों से खचाखच भरी हुई थी। कोई अपनी बहन से राखी बंधवाने जा रहा था तो कोई बहन अपने भाई के घर जा रही थी। बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त सफर की घोषणा के चलते निजी वाहनों के स्टैंड खाली रहे, जबकि सरकारी बसों में यात्री ठसाठस भरे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसबी जवानों को बांधी राखी
लोटन। विकासखंड अंतर्गत के लोटन-ठोठरी मार्ग पर स्थित आदर्श लघु माध्यमिक विद्यालय मुड़िला अदाई की अध्यनरत बालिकाओं ने सशस्त्र सीमा बल के जवानों को राखी बांधी। मौजूद सहायक कमांडर ज्ञानेंद्र कुमार, इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने कहा कि सीमा रक्षा की जिम्मेदारी के चलते रक्षाबंधन पर घर नहीं जा पाते, लेकिन इस पर्व पर बहनों ने हमें राखी बांध कर ऋणी कर दिया। इसे जीवन पर्यंत याद रखेंगे। मौके पर एसएसबी के जितेंद्र कुमार, प्रवीण कुमार सिंह, अजय कुमार, हेमनाथ यादव को विद्यालय की छात्रा सुनीता, पूनम, शिवानी, प्रमिला, दुर्गावती आदि ने राखी बांधी। प्रधानाचार्य एसके श्रीवास्तव ने आभार जताया।

राखी पर्व पर दिखी गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल
खुनुवां। शोहरतगढ़ ब्लाक अंतर्गत सरस्वती शिशु मंदिर व प्रगति महिला किसान सेवा समिति के संयुक्त बैनर तले समारोह का आयोजन खुनुवां पुलिस चौकी परिसर में हुआ। गांव की दो दर्जन महिलाओं व स्कूल छात्राओं ने चौकी इंचार्ज एसआई रामेश्वर यादव को माथे पर रोली लगाकर कलाई पर रक्षासूत्र बांधा। एसआई रामेश्वर यादव ने कहा कि पुलिस क्षेत्र में महिलाओं, किशोरियों की सुरक्षा के लिए हर समय तत्पर है। इस समारोह में मुस्लिम बहनों का भाग लेना गंगा-जमुनी तहजीब की अनूठी मिसाल है। एसएसबी कैंप पर भी बीओपी इंचार्ज कपिल देव पटेल के नेतृत्व कार्यक्रम हुआ। प्रधान प्रतिनिधि रामानंद गिरी, जैबुन्निशां, मदीना, रामअवतार बढ़ई, समिति की अध्यक्ष प्रमिला मिश्रा, अशोक मिश्रा, सचमुच तिवारी, धर्मेंद्र प्रजापति, प्रधानाचार्य बुद्धि सागर पाठक आदि मौजूद रहे।

जवानों को बांधी राखी, लिया रक्षा का संकल्प
परसा। एसएसबी 39वीं वाहिनी के जवानों को कोटिया क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने सोमवार को राखी बांधी। जवानों ने छात्राओं को सुरक्षा का वादा किया। बीओपी चरिगवां, कोटिया के जवानों को सीमा जागरण मंच, हियुवा की ओर से कार्यक्रम में जनता जूनियर विद्यालय की छात्राओं ने जवानों को राखी बांधी। इस मौके पर इं.अमर लाल सोनकरिया, हियुवा के जिला महामंत्री अजय सिंह, प्रदीप यादव, अश्वनी त्रिपाठी, मेजर इच्छा कुमार, मेजर जसपाल, गौरव कहार, राजेश कुमार, हरिकेश यादव, अनिल मीणा, सुरेश कुमार, राकेश, रवि कुमार, चंद्रपाल लखमना, मुकेश कुमार, प्रधानाचार्य जगदीश प्रसाद त्रिपाठी व हरिनंदन कुमार, उपेंद्र चौधरी, गोवर्धन यादव, अर्जुन यादव, रामजी जायसवाल, हरिराम अग्रहरि, संतोष अग्रहरि, विशाल सिंह, अभिषेक सिंह, अभय सिंह, लवकुश गौड़, विनोद कुमार, काजल जायसवाल, शिवांगी, माया वरुण, मीरा चौरसिया, सोनी पासवान, सिया कसौधन, आंचल अग्रहरि, रीना मौर्या आदि मौजूद रहे।

जेल में बंद भाइयों को बांधी राखी
सिद्धार्थनगर। जिला जेल में विभिन्न अपराधों के आरोप में बंद भाई की कलाई सूनी न रहे, इसके लिए बहनें दूर-दराज से राखी बांधने पहुंचीं। जेल गेट पर सुबह से ही कतार लगाकर वह भाई से मिलने का इंतजार करती रहीं। फैजाबाद से आई रामसंवारी, विमला देवी, नंदापुर की कमला, गोंडा से आई सरोज ने बताया कि वह हर साल भाई को राखी बांधती रही हैं। इस बार भाई जेल में है। यह क्रम न टूटे और भाई की कलाई सूनी न रहे इसके लिए वह सुबह ही यहां पहुंच गई थीं।

जवानों को छात्राओं ने बांधी राखी
महादेव बुजर्ग बीओपी पर सीमा जागरण मंच ने किया कार्यक्रम का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
परसा।
सीमा जागरण मंच के तत्वावधान में छात्राओं ने महादेव बुजुर्ग बीओपी पर एसएसबी 50वीं वाहिनी के जवानों को राखी बांधी। इस अवसर पर बीओपी के प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर ने कहा कि एसएसबी केवल देश की सीमा की रक्षा का ही कार्य नहीं कर रही है अपितु समाज में जागरूकता के लिए शिक्षा व स्वास्थ्य की देखभाल के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करती है। पूर्व प्रधानाध्यापक नंद किशोर चौधरी ने कहा कि रक्षाबंधन हमें एकता के बंधन में बांधने की प्रेरणा देता है। एसएसबी के जवान भारत-नेपाल सीमा पर अपने परिवार से दूर रहकर देश की रक्षा करते हैं। रक्षाबंधन पर जवानों की कलाई सूनी न रहे, इसी को लेकर सीमा जागरण मंच जवानों को राखी बांधने का काम करता है। देश की सीमाएं मां के वस्त्र के समान होती हैं। जिस प्रकार हम अपने मां के वस्त्रों की रक्षा करते हैं, उसी प्रकार देश की सीमाओं की रक्षा करना हमारा परम कर्तव्य है।

सीमा जागरण मंच देश के सीमाओं पर लोगों में देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का काम करता है। इस मौके पर जगदीप सिंह, मनोज कुमार, नीलेंदु दास, मोहन सिन्हा, त्रियुगी, पंकज कुमार गौड़, हीरालाल, लवकुश, शिवनरायन, तुलसीराम, रामअधारे, त्रिवेणी, पीतांबर, अमावती चौहान, गीता, पूनम, शिव कुमारी, प्रतिभा, नंदनी, सुनीता, संजू चौरसिया, रिंका, उर्मिला आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed