{"_id":"577d41444f1c1b446c7f9d31","slug":"101-women-received-the-gas-connection","type":"story","status":"publish","title_hn":"101 महिलाओं को मिला गैस कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पंचायत स्थित शिव मंदिर परिसर में बुधवार को उज्ज्वला योजना अंतर्गत क्षेत्र की 101 महिलाओं को नि:शुल्क गैस कनेक्शन वितरित किया गया। शिवशरण चौरसिया की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने गरीबों और जरूरतमंद का ख्याल रखते हुए अच्छे दिन की शुरुआत किया है। लोगों को जिस गैस के लिए लाठियां तक खानी पड़ी वही गैस अब उन्हें उनके घर पर आसानी से मिल रही है। जितना विकास कार्य अब हो रहा है वह पिछले 60 वर्षों में नही हुआ। और अधिक विकास के लिए प्रदेश में भी बीजेपी की सरकार बनानी होगी। उज्ज्वला योजना के जिला समन्वयक राजन चौधरी ने बताया कि 18 मई से जनपद में यह कार्यक्रम संचालित है। कुल 38 एजेंसी में से 29 एजेंसी पर इस योजना के तहत सांसद जगदंबिका पाल के मौजूदगी में गैस वितरण किया गया है। पूरे जनपद के पांच लाख परिवारों को इस योजना से लाभ मिलेगा। नगर पंचायत अध्यक्ष हेमंत जायसवाल ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गरीबों की दशा और स्वास्थ्य को ध्यान रखते हुए यह निर्णय मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी कार्य है। इस मौके पर लालजी त्रिपाठी, चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव, मधुसुदन अग्रहरि, जयप्रकाश पाण्डेय, सरोज शुक्ला, ओंकार पाण्डेय, अनूप सिंह, बलराम अग्रहरि, राजू कन्नौजिया, दिलीप सिंह व कृष्ण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।