फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   100 number

जागते रहो का हार्न बजाएगी पुलिस

Fri, 28 Jun 2019 09:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 09:57 PM IST
विज्ञापन
100 number
जागते रहो का ‘हॉर्न’ बजाएगी पुलिस
विज्ञापन

लखनऊ में यूपी-100 का बदला वाहन का टोन
लखनऊ के बाद जिले में भी शुरू हो सकती है योजना
चोरी, लूट की वारदात को देखते हुए शुरू की सचेत रहने की कवायद
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। चोरी और लूट की वारदात को रोकने के लिए पहले चौकीदार और ग्रामीणों की टोली जागते रहो की आवाज देकर सचेत करने का काम करती थी। अब यह काम यूपी पुलिस की महत्वपूर्ण सेवाओं में शामिल यूपी-100 की गाड़ी करेगी। यह सुविधा राजधानी लखनऊ में प्रयोग के रूप में शुरू की गई है। सफलता को देखते हुए यहां भी लागू किया जा सकता है। माना जा रहा है कि इस टोन के बजने से लोग सचेत हो जाएंगे।

अपराध पर नियंत्रण और लोगों को तत्काल पुलिस की मदद मिले सके। लिहाजा सरकार की ओर से यूपी-100 सेवा शुरू की गई। इसमें पहले चार पहिया वाहन शामिल किए। सुविधा बेहतर मिलने के बाद संकरे रास्तों में जाने के लिए यूपी-100 की बाइक सेवा भी शुरू की गई। इस सेवा के लागू होने के बाद सुरक्षा व्यवस्था में काफी सुधार हुआ और आम जनता को सुरक्षा मिली। राजधानी लखनऊ में वहां के एसएसपी द्वारा यूपी-100 के टोन को रात के लिए बदल दिया गया है। रात में सायरन के बजाए अब वहां की गाड़ियों में जागते रहो का सायरन बजता है। इसके पीछे उद्देश्य है कि लोग रात में सचेत रहें, जिससे चोरी और लूट सहित अन्य प्रकार के अपराध में कमी लाई जा सके। व्यक्ति टोन सुनने के बाद कम से कम एकाध बार जरूर जागेगा। इस दौरान अगर कोई संदिग्ध दिखता है तो वह पुलिस को सूचना दे सकेगा। एसपी डॉ. धर्मबीर सिंह ने बताया कि लखनऊ में इसकी शुरुआत हुई है। उम्मीद है कि जल्द ही जिले में भी सेवा शुरू हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed