{"_id":"6856f27b79a1bd4df0026c45","slug":"100-anganwadi-workers-notified-for-not-doing-ekvc-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-139736-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: ईकेवीसी न कराने पर 100 आंगनबाड़ी कर्मियों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: ईकेवीसी न कराने पर 100 आंगनबाड़ी कर्मियों को नोटिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के तहत आंगनबाड़ी सेटरों पर पंजीकृत लाभार्थियों का ईकेवाईसी न कराने पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नोटिस दिया गया है।
सीडीपीओ निर्भय सिंह ने डुमरियागंज ब्लॉक क्षेत्र की 100 से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्पष्टीकरण नोटिस जारी करते हुए तीन दिन में जवाब मांगा है।
डुमरियागंज ब्लॉक क्षेत्र में 325 कार्यकत्री हैं। जिनके जिम्मे गर्भवती महिलाओं और जन्म से पांच वर्ष तक के बच्चों को शासन की तरफ से मिलने वाले खाद्यान्न, पोषाहार और रिफायंड आदि के वितरण की जिम्मेदारी होती है।
इस बार शासन के निर्देश पर सभी लाभार्थी का ईकेवाईसी और सत्यापन कराना अनिवार्य किया गया था, लेकिन 100 कार्यकत्रियों ने अभी तक ई-केवाईसी का सत्यापन नहीं किया। इससे पोषाहार और खाद्यान्न आदि का वितरण नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
इस मामले में सीडीपीओ ने लापरवाह 100 कार्यकत्रियों को स्पष्टीकरण नोटिस जारी कर मामले में तीन दिन के अंदर जवाब मांगा है। इस संबंध में सीडीपीओ निर्भय सिंह ने बताया कि स्पष्टीकरण का जवाब मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
शासन के निर्देश पर सभी लाभार्थियों का ई-केवाईसी और सत्यापन करना अनिवार्य किया गया है। इस कार्य में लापरवाही और उदासीनता किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान निर्देश दिए गए कि आंगनबाड़ी अपने काम में पूरी गंभीरता बरतें। वे किसी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता न बरतें तािक वे विभागीय कार्रवाई से बची रहें।