सबको रुला गया जियाउल: खेलने गए बच्चे की राप्ती नदी में डूबकर मौत, बिना पुलिस को बताए परिजनों ने दफनाया शव
जियाउल हक (10) पुत्र सिराजुलहक शनिवार को गांव के अन्य बच्चों के साथ भैंस चराने गया था। इसी दौरान वह गांव के बगल से गुजरने वाली बूढ़ी राप्ती नदी में डूब गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिद्धार्थनगर जिला स्थित ढेबरुआ थाना क्षेत्र के खैरी उर्फ झुंगहवां गांव टोला झुंगहवां में शनिवार को गांव के बच्चों के साथ खेलने गए 10 वर्षीय बालक गांव बूढ़ी राप्ती नदी में डूबकर मौत हो गई। परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दिए बिना है लाश को दफन कर दिया। बालक की मौत से गांव में मातम छाया हुआ है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
क्षेत्र के खैरी उर्फ झुंगहवां गांव के टोला झुंगहवां जियाउल हक (10) पुत्र सिराजुलहक शनिवार को गांव के अन्य बच्चों के साथ भैंस चराने गया था। इसी दौरान वह गांव के बगल से गुजरने वाली बूढ़ी राप्ती नदी में डूब गया। हालांकि बच्चे यह नहीं बता पाए कि खुद नहाते समय गहरे पानी में जाकर डूब गया या फिर अचानक नदी में गिरकर डूबा।
जब वह शाम सात बजे तक घर नहीं आया तो परिजनों ने ग्रामीणों के साथ उसकी तलाश करना शुरू कर दी। रात लगभग साढ़े दस बजे उसकी लाश कठेला- तुलसियापुर मार्ग के किनारे बूढ़ी राप्ती नदी में उतराता हुआ मिला।
जानकारी होने के बाद परिवार के लोग लाश को लेकर चल गए और बिना पुलिस को सूचना दिए लाश को दफन कर दिया। इस संबंध में ढेबरुआ एसएचओ छत्रपाल सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में कोई जानकारी नहीं है।