फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   10 teams will show their strength in volleyball competition from today

Siddharthnagar News: वाॅलीबाल प्रतियोगिता में आज से दमखम दिखाएंगी 10 टीमें

Mon, 21 Apr 2025 12:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
10 teams will show their strength in volleyball competition from today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तुलसियापुर। बढ़नी में होने वाले 44वीं अखिल भारतीय तीन दिवसीय वाॅलीबाल प्रतियोगिता का भव्य व रंगारंग उद्घाटन सोमवार को कस्टम विभाग के डिप्टी कमिश्नर नंदेश्वर सिंह के द्वारा किया जाएगा। टूर्नामेंट में अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय खिलाड़ियों से सजी 10 प्रसिद्ध टीमें प्रतिभाग करेंगी।
जागृति स्पोर्टिंग क्लब बढ़नी के तत्वावधान में श्रीरामलीला मैदान पर आयोजित 44वीं जागृति ट्रॉफी वॉलीबाल प्रतियोगिता की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सोमवार को सायं चार बजे से प्रतियोगिता का आगाज किया जाएगा। उद्घाटन समारोह की विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष साधना चौधरी, कस्टम अधीक्षक (प्रशासन) आरजी राम होंगे। टूर्नामेंट का समापन 23 अप्रैल को पूर्व सांसद भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी द्वारा किया जाएगा। टूर्नामेंट में यूपी ओलंपिक संघ के महासचिव डाॅ. आनंदेश्वर पांडेय की विशेष उपस्थिति रहेगी।
विज्ञापन

इस दौरान नेशनल रेफरी संकटा सिंह, राम शिरोमणि सिंह, उपेंद्र बहादुर सिंह, अंकित सिंह, पंकज दुबे, सीबी मिश्र, अलीमुद्दीन की मौजूदगी रहेगी।कमेंट्री नेशनल कमेंट्रेटर जुग्गीराम राही करेंगे। आयोजन को सफल बनाने में रामेश्वर गुप्त (टिल्लू बाबू), ओंकार गुप्ता, अजय प्रताप गुप्त, संजय गुप्ता, विनय शर्मा, शाकिर अली, विकास सिंह, अ.कयूम, सगीर ख़ाकसार, राजकुमार अग्रहरी, शंभूनाथ गुप्ता, जावेद खान, शकील शाह, मुहम्मद जमाल आदि पदाधिकारी तैयारी में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed