फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   10 red signs on houses, now ready for notice

Siddharthnagar News: 10 मकानों पर लगाए गए लाल निशान, अब नोटिस की तैयारी

Tue, 15 Apr 2025 10:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
10 red signs on houses, now ready for notice
शहर के आजाद नगर के मुख्य मार्ग पर ​लगा हुआ लाल निशान। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। नगर पालिका के आजाद नगर मोहल्ले की सड़क चौड़ी होने के साथ-साथ नाला निर्माण होना है। जब सड़क की नपाई की गई तो पहले ही चरण में 10 से अधिक मकान अतिक्रमण के दायरे में आए गए। इसमें किसी में एक मीटर तो किसी में कम कब्जा होना पाया गया है।
प्रशासन ने बीते माह के आखिरी सप्ताह में चिह्नित करते हुए मकानों पर लाल निशान लगा दिए हैं। अब कागजी प्रक्रिया शुरू कर दी है, जल्द ही नोटिस जारी करने के साथ आगे की कार्रवाई शुरू होगी। वहीं, जिनका मकान जद में आया है, उनमें अधिकांश लोगों ने खरीदकर निर्माण करवाया है। चिह्नित होने के बाद से उनकी सांसें अटक गई हैं। उनका कहना है कि जिसका बैनामा लिया था, उन्होंने नापकर यही दिया था। प्रशासन के समक्ष अपना पक्ष रखेंगे।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के आजाद नगर में मुख्य मार्ग उसका रोड से निकलकर यह सड़क मोहल्ले से होते हुए मुडिला के रास्ते मेडिकल कॉलेज को जोड़ती है। मौजूदा समय में नगर पालिका की ओर से सड़क और नाला का निर्माण करवाया जा रहा है। इसमें शहर के खजुरिया मार्ग के निर्माण के बाद आजाद नगर के मोहल्ले की सड़क और नाला बनाने के लिए कार्य शुरू किया गया तो पता चला कि कई स्थानों पर कब्जा है, जिससे स्टीमेट के अनुसार निर्माण नहीं हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद नक्शा निकालकर सड़क की चौड़ाई देखी गई तो कहीं नौ तो कहीं आठ और कहीं 12 मीटर सड़क नक्शे में दर्ज होना पाया गया। इसमें पिछले माह एसडीएम सदर, ईओ और नगर पालिका अध्यक्ष की मौजूदगी में पहले चरण की पैमाइश की गई। इसमें लगभग 50 मीटर की दूरी में 10 से अधिक मकान जद में आ गए। तत्काल प्रशासनिक टीम ने जितना कब्जा मिला, उतना लिखते हुए लाश निशान लगा दिया है। इसके बाद मकान और दुकान करने वालों में हड़कंप मच गया है। क्योंकि नगर पालिका प्रशासन नोटिस भेजने की तैयारी में है। इसके बाद आगे की कार्रवाई बढ़ेगी।
वहीं जद में आए अधिकांश लोगों का कहना है कि उन्होंने प्रापर्टी किसी न किसी से खरीदी है, उसी ने नापकर दी है, तब निर्माण करवाया है।
जब उनसे मुलाकात की गई तो उन्होंने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वह प्रशासन के पास अपने कागजात के साथ पेश होंगे और पक्ष रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed