{"_id":"665a23c4595679c497050dc6","slug":"10-kg-tumor-find-out-from-young-girl-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-118330-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: 16 वर्षीय बच्ची के पेट से निकाला 10 किलो का ट्यूमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: 16 वर्षीय बच्ची के पेट से निकाला 10 किलो का ट्यूमर
Sat, 01 Jun 2024 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 01 Jun 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
फोटो-
माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में डेढ़ घंटा चला ऑपरेशन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में 16 वर्षीय बच्ची के पेट से लगभग 10 किलो का ट्यूमर निकाला गया। डॉक्टर ने बताया कि डेढ़ घंटा के सफल ऑपरेशन के बाद इस ट्यूमर को निकाला गया, अब बच्ची स्वस्थ है।
संतकबीरनगर जिले के जब्बार गांव की रहने वाली 16 वर्षीय खुशबू के पेट में दर्द रहता था, बाद में पेट में सूजन आने लगा। बच्ची ने परिजनों को बताया तो वह बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में ले आए। डॉ. ध्रुव चंद्र चौधरी ने बताया कि बच्ची की बीमारी को पता लगाने के लिए सीटी स्कैन करवाया गया। उसके बाद रिपोर्ट में ट्यूमर आया। जिसका शुक्रवार को डेढ़ घंटा ऑपरेशन करके उसे निकाला गया। बच्ची भी खतरे से बाहर है। ऑपरेशन करने वाली टीम में सर्जन डॉ. डीसी चौधरी, डॉ. लवकुश पटेल, डॉ. पेरी पखालो, डॉ. विजय दुबे, नर्स कमला वर्मा, रेनू भारती, अल्का पाठक, वंदना, शालू मल्ल, राहुल, वीना, सुरेश, सहनाज मौजूद रही।