{"_id":"6307c776090a9072a33cf36f","slug":"10-86-kg-charas-recovered-three-arrested-siddharthnagar-news-gkp4482412186","type":"story","status":"publish","title_hn":"10.86 किग्रा चरस बरामद, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10.86 किग्रा चरस बरामद, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
10.86 किग्रा चरस बरामद, तीन गिरफ्तार
तुलसियापुर। एसएसबी और बढ़नी पुलिस चौकी के जवानों ने बुधवार रात जांच के दौरान नेपाल सीमा पर स्थित पिलर संख्या 576 के पास से तीन संदिग्धों को पकड़ा। उनके कब्जे से 10.86 किलोग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस के अनुसार, बरामद चरस को वे कुल्लू में पर्यटकों को बेचने ले जा रहे थे। पुलिस इनके नेटवर्क की जानकारी जुटाने के लिए जांच कर रही है।
एसएसबी 50वीं वाहिनी के बढ़नी बीओपी और बढ़नी पुलिस चौकी के जवान, सहायक कमांडेंट पंकज शाहा के नेतृत्व में बुधवार की रात लगभग 10.45 बजे भारत-नेपाल सीमा पर स्थित पिलर संख्या 567 के पास पहुंचे। वहां दो महिलाओं सहित तीन लोग भारतीय सीमा में घुसने का प्रयास कर रहे थे। जब एसएसबी व पुलिस के जवानों ने उन्हें रोककर उनकी तलाशी ली। उनके पास से 10.86 किलोग्राम चरस बरामद की गई।
पकड़े गए तीनों आरोपियों की पहचान वीर बहादुर निवासी गौड़ा कोत थाना टाम घास जिला गुल्मी, अखिमाला घार्ती निवासी किसी सात घालीन थाना निसि जिला बागलुंग और खर्कमाला निवासी गांव व थाना निसि जिला बागलुंग नेपाल के रूप में हुई। उन्होंने पूछताछ में बताया कि वे बरामद चरस को नेपाल के बागलुंग से हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में पर्यटकों को बेचने के लिए ले जा रहे थे। एसएसबी व पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।