{"_id":"5890c4304f1c1bc24ee8038f","slug":"1-68-lakh-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"1.68 लाख रुपये पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1.68 लाख रुपये पकड़े गए
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 31 Jan 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
इटवा थाने में जमा किए गए बरामद रुपये।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डुमरियागंज। उड़नदस्ते ने मंगलवार को थाना डुमरियागंज के ग्राम तिलगड़िया के पास चेकिंग के दौरान डीसीएम पर सवार एक युवक के पास 1 लाख 68 हजार रुपये बरामद किए। रुपयों के संबंध में कोई हिसाब न मिलने पर उड़नदस्ते ने मामले को पुलिस को सुपुर्द कर दिया। प्रभारी मजिस्ट्रेट विवेकानंद गुप्ता ने बताया कि टीम वाहनों की चेकिंग करते हुए हल्लौर की तरफ से आ रही थी। एक डीसीएम आता दिखाई दिया। टीम ने वाहन की चेकिंग की तो कानपुर के सिबली निवासी मनोज कुमार के पास से 1 लाख 68 हजार रुपये मिले।
पूछताछ में कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल सका। युवक, बरामद पैसे व डीसीएम को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। इस दौरान टीम में एसआई नेबूलाल आदि शामिल रहे। दूसरी तरफ थाना डुमरियागंज पुलिस ने आधे घंटे बाद ही डीसीएम को छोड़ दिया। इस संबंध में पूछने पर दिवस-प्रभारी एचसीपी रविकांत मणि ने बताया कि उड़नदस्ते ने गाड़ी के कागजात वैध मिलने की बात लिखी है। डीसीएम को छोड़ दिया गया है। बरामद रुपयों को जब्त कर लिया गया है।
इटवा। स्थानीय क्षेत्र के इटवा-डुमरियागंज मार्ग के करहिया पुल पर मंगलवार को इटवा पुलिस व फ्लाइंग स्क्वॉड ने चेकिंग के दौरान पिकअप से 1.62 लाख रुपये बरामद किए हैं। इटवा-डुमरियागंज मार्ग के करहियां पुल पर इटवा पुलिस व फ्लाइंग स्क्वॉड की संयुक्त टीम मंगलवार की शाम वाहनों की चेकिंग कर रही थी।
विज्ञापन
इस दौरान वहां से गुजर रही पिकअप को रोककर तलाशी ली गई तो चालक के पास 1.62 लाख रुपये मिले। इस संबंध में थानाध्यक्ष रणधीर कुमार मिश्र का कहना है कि बरामद नकदी के संबंध में पिकअप चालक इरशाद कुशीनगर के हाटा का निवासी है। उससे पूछताछ की जा रही है।