{"_id":"4ffd5db54ef457c456176d0946c5af0a","slug":"si-tried-to-rape-with-gangrape-victim","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप पीड़िता से रेप का प्रयास, फंसे दारोगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगरेप पीड़िता से रेप का प्रयास, फंसे दारोगा
अमर उजाला, प्रतापगढ़
Updated Sat, 05 Oct 2013 07:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र की एक गैंगरेप पीड़िता से थाने में पूछताछ के दौरान दारोगा और सिपाही ने भी दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता के चिल्लाने पर उसका पिता पहुंचा तो लोगों ने उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन
शुक्रवार को शिकायत मिलने के बाद एसपी ने महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई और मामले की जांच सीओ पट्टी को सौंपी।
युवती के साथ 23 सितंबर की दोपहर ऐलाही गांव निवासी कुछ लोगों ने बलात्कार किया था। आईजी और पुलिस अधीक्षक को सूचना देने के बाद युवती 1 अक्तूबर को थाने गई। वहां एक दरोगा और सिपाही ने उससे पूछताछ की।
विज्ञापन
युवती का आरोप है कि दोनों उसे एकांत में ले गए और चोट देखने के बहाने कपड़े निकलवाने लगे। दोनों ने कहा कि जो काम बलात्कार करने वालों ने किया था, वे भी वही काम करेंगे। दोनों उसका हाथ पकड़कर एक कमरे में ले जाने लगे तो वह चिल्लाने लगी।
विज्ञापन
उसकी आवाज सुनकर उसका पिता पहुंचा और अपने सामने पूछताछ करने की बात कहने लगा। पिता को दरोगा और सिपाही की करतूत का पता नहीं चल सका। दुष्कर्म के मामले में मेडिकल होने के बाद वह घर पहुंची तो उसने आपबीती बताई।
वह शुक्रवार को परिजनों के साथ एसपी आफिस पहुंची और घटना की बाबत शिकायती पत्र दिया। एसपी के आदेश पर महिला थाने में दारोगा और सिपाही के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज की गई।
एसपी एलआर कुमार ने बताया कि दुष्कर्म के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की जा रही है। युवती ने कुछ पुलिस वालों पर आरोप लगाया है। उसकी जांच के लिए सीओ पट्टी को आदेश दिया गया है।