फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   si recruitment news

यूपी: दारोगा भर्ती में शामिल होने वालों के लिए जरूरी खबर

Wed, 10 Jul 2013 02:24 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Wed, 10 Jul 2013 02:24 AM IST
विज्ञापन
si recruitment news

उत्तर प्रदेश में उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं प्लाटून कमांडर, पीएसी के पदों पर सीधी भर्ती संयुक्त परीक्षा-2011 के तहत 10 और 11 जुलाई को होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।

विज्ञापन


कोर्ट ने खेल के नियमों में बीच में बदलाव करने के याचियों के तर्क को सही ठहराते हुए राज्य सरकार से जवाब मांगा है। इस मामले में अगली सुनवाई 11 जुलाई को है।
विज्ञापन


कोर्ट का फैसला आने के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड परीक्षा की नई तारीखें जारी करेगा। यह सूचना भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर आ जाएगी।

तय कार्यक्रम के मुताबिक दस जुलाई से दारोगा भर्ती परीक्षा की शारीरिक दक्षता परीक्षा होनी थी। याचियों का कहना है कि सरकार ने भर्ती के दौरान शारीरिक दक्षता परीक्षा के नियमों में बदलाव किया है जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए था। ऐसा करना विज्ञापन में बदलाव माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अदालत ने याचियों के पक्ष को तर्कसंगत मानते हुए कहा कि इस पर विचार किया जाना जरूरी है।

11 जुलाई को भर्ती से जुड़ी एक अन्य याचिका की सुनवाई भी है। इसलिए कोर्ट 11 जुलाई को दोनों मामलो की सुनवाई करेगा।

कोर्ट के इस आदेश के चलते उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने 10 व 11 जुलाई की परीक्षा निरस्त कर दी। 12 जुलाई व उसके आगे की परीक्षा का कार्यक्रम भी कोर्ट के निर्णय के बाद जारी होगा।

बताते चलें कि दारोगा भर्ती-2011 परीक्षा के दौरान शारीरिक दक्षता परीक्षा शुरू की गई थी। इस दौरान एक युवक की दौड़ के बीच में ही मौत हो जाने के बाद प्रदेश सरकार ने इस पर रोक लगा दी थी।


इसके बाद दौड़ के नियमों में बदलाव करते हुए पुरुषों के लिए 35 मिनट में 4.8 किमी और महिलाओं के लिए 20 मिनट में 2.4 किमी दौड़ के मानक तय किए गए।

इससे पहले पुरुषों के लिए 60 मिनट में 10 किमी और महिलाओं के लिए 35 मिनट में 4.8 किमी की दौड़ तय थी। याचियों का कहना है कि प्रदेश सरकार के इस फैसले से रिजल्ट पर प्रभाव पड़ेगा। क्योंकि वे पुराने मानकों के मुताबिक दौड़ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed