फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   si beaten by sp leader in up

आगरा में सपा नेता ने दारोगा को जमकर पीटा

Tue, 30 Jul 2013 01:01 AM IST
आगरा/ब्यूरो
आगरा/ब्यूरो Updated Tue, 30 Jul 2013 01:01 AM IST
विज्ञापन
si beaten by sp leader in up

उत्तर प्रदेश के आगरा में सत्ता के नशे में चूर एक सपा नेता ने सिकंदरा के सेक्टर 11 में अपने साथियों के साथ पुलिसकर्मियों पर हमला बोल दिया।

विज्ञापन


छेड़खानी का विरोध करने पर दारोगा और हेड कांस्टेबल को बीच सड़क पर गिराकर पीटा। हेड कांस्टेबल ने फायरिंग की तो हमलावर सपा का झंडा लगी कार छोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन


सेक्टर 12 के रहने वाले सब इंस्पेक्टर शैलेंद्र प्रताप सिंह मथुरा के बल्देव थाने में तैनात हैं। उनका भाई अरविंद सिंह आगरा में ट्रैफिक पुलिस में हेड कांस्टेबल है। शैलेंद्र ने बताया कि बेटे आशीष को पीलिया होने पर नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे वह बाइक से भाई अरविंद के साथ हॉस्पिटल जाने को निकले। पानी टंकी मोड़ से जैसे ही वे आगे बढ़े स्कूटी पर सवार दो लड़कियां निकलीं। सपा का झंडा लगी कार में सवार आधा दर्जन युवक उन लड़कियों का पीछा कर रहे थे।


शैलेंद्र ने जब छेड़खानी करने पर फटकारा तो कार सवार लोगों ने हमला बोल दिया। शैलेंद्र के सिर और चेहरे पर गहरी चोटें आईं हैं। भाई अरविंद ने बचाने का प्रयास किया तो उसे भी डंडों से पीटा।

अरविंद ने रिवाल्वर से फायरिंग तो भीड़ जुटती देख हमलावर भागे। आधा घंटे बाद पहुंची थाना पुलिस घायल पुलिसकर्मियों को थाने ले गई। दारोगा ने कार सवार सपा नेता विष्णु प्रधान व साथियों का नाम बताते हुए उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने को तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed