फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   shuffle homosexuality ramdev targeting sonia gandhi

'राहुल को समलैंगिक संबंधों की इजाजत देंगी सोनिया?'

Fri, 13 Dec 2013 10:42 AM IST
अमर उजाला, मथुरा
अमर उजाला, मथुरा Updated Fri, 13 Dec 2013 10:42 AM IST
विज्ञापन
shuffle homosexuality ramdev targeting sonia gandhi

योगगुरु बाबा रामदेव ने कहा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भारतीय संस्कृति से अपरिचित हैं। यही कारण है कि कांग्रेस अध्यक्ष सुप्रीम कोर्ट के समलैंगिकता के मामले में आए फैसले पर निराशा जाहिर कर रही हैं।

विज्ञापन


मथुरा पहुंचे योग गुरु रामदेव ने कहा सिर्फ नरेंद्र मोदी में ही 300 सांसद जिताने का माद्दा है। वही देश से भ्रष्टाचार मिटा कर काला धन वापस ला सकते हैं।

योग गुरु रामदेव मथुरा के मसानी स्थित वेद मंदिर में विश्वशांति के लिये आयोजित चारों वेद यज्ञ में भाग लेने आए थे। पत्रकारों से मुखातिब योग गुरु कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर जमकर बरसे।
विज्ञापन


कांग्रेस नेताओं के रुख पर तल्ख बाबा ने कहा, 'क्या सोनिया अपने पुत्र को इन संबधों की इजाजत देंगी? क्या चिदंबरम खुद इसका पालन कर रहे हैं? वह देश को यह जरूर बताएं। ये ओम का देश है, यहां भोग की संस्कृति नहीं चलेगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: 'लाज' बचाने को अब बड़े विधेयकों पर सरकार की नजर

पत्रकार वार्ता में सवाल उठा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन आपने छेड़ा, भीड़ अन्ना ने जुटायी और वोट केजरीवाल ले गए। इस पर बाबा रामदेव मुस्कराते हुए बोले हमने सत्ता के लिए भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग नहीं छेड़ी है। देश के लोगों को राहत दिलाने के लिए लड़ाई लड़ी जा रही है।


फिर सवाल उठा कि जिस दिल्ली में आपने और अन्ना ने आंदोलन किया वहां की जनता ने केजरीवाल को अपना वोट दिया है।

इस पर बाबा ने कहा विधानसभा में अरविंद की जीत सही है, लेकिन लोकसभा में 300 सांसद जिताने का माद्दा भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी में ही है। यह बात दिल्ली की जनता भी भलीभांति समझती है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी को जनता ने वोट दिया है, तो वे कांग्रेस का समर्थन लेकर सरकार बनाए और जनता से किए गए वायदों को निभाए। इस मौके पर उनके साथ आचार्य स्वदेश भी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed