फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Youth's body found floating in the pond.

Shravasti News: तालाब में उतराता मिला युवक का शव

Fri, 28 Aug 2026 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Fri, 28 Aug 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Youth's body found floating in the pond.
श्रावस्ती। भिनगा क्षेत्र के ग्राम पटना खरगौरा निवासी जानकी (45) बुधवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे। उनके पुत्र सुनील कुमार के अनुसार, जानकी शाम करीब चार बजे घर से निकले थे। देर शाम तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे पत्नी रामकली को फोन पर सूचना मिली कि गांव के उत्तर तरफ ट्यूबवेल के पास स्थित तालाब में शव उतराता दिख रहा है। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे तो ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचकर शव को तालाब से बाहर निकलवाया। रामकली ने शव की पहचान पति जानकी के रूप में की। पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed