फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Youth were inspired to set up small scale industries

Shravasti News: युवाओं को लघु उद्योग स्थापित करने के लिए किया प्रेरित

Sun, 01 Feb 2026 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sun, 01 Feb 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Youth were inspired to set up small scale industries
ग्राम भचकाही में आयोजित प्र​शिक्षण में मौजूद महिलाएं। - संवाद
श्रावस्ती। कपड़ा मंत्रालय के तत्वावधान में शनिवार को सिरसिया के थारू बहुल गांव भचकाही में स्वरोजगार के लिए जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल के मुख्य अतिथि हस्तशिल्प सेवा केंद्र लखनऊ के हस्तशिल्प संवर्धन अधिकारी विनय कुमार सिंह रहे।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि ने महिलाओं को हस्तशिल्प विभाग की विभिन्न योजनाओं, उत्पादों के विपणन व उससे होने वाली आय की जानकारी दी। उन्होंने सभी को एक जनपद एक उत्पाद और प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम की जानकारी दी।
विज्ञापन


इसके साथ ही युवाओं को लघु उद्योग स्थापित करने के लिए प्रेरित भी किया। सेवा नियोजन विभाग ने रोजगार पोर्टल पर पंजीकरण और आगामी रोजगार मेलों की जानकारी दी और ग्रामीण विकास विभाग ने स्वयं सहायता समूहों के गठन के लाभ बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान वित्तीय समावेशन पर विशेष सत्र आयोजित हुआ, जिसमें मुद्रा लोन और कारीगरों के लिए बीमा योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही युवाओं को नौकरी खोजने के बजाय रोजगार देने वाला बनने के लिए प्रेरित भी किया। चौपाल में 150 से अधिक कारीगरों, महिलाओं और युवाओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed