{"_id":"6a761b915b4ea26264086690","slug":"youth-injured-in-vehicle-collision-referred-shravasti-news-c-104-1-slko1011-122246-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: वाहन की टक्कर से युवक घायल, रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: वाहन की टक्कर से युवक घायल, रेफर
Fri, 07 Aug 2026 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Fri, 07 Aug 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
घायल को इकौना सीएचसी ले जाते परिजन।
वीरपुर। इकौना क्षेत्र में बौद्ध परिपथ पर बृहस्पतिवार की रात तेज रफ्तार वाहन ने सड़क पार कर रहे युवक को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को सीएचसी इकौना ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया।
नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत राजगढ़ गुलरिया निवासी श्याम मनोहर (40) बृहस्पतिवार को दवा लेने के लिए इकौना बाजार गए थे। जहां से दवा लेने के बाद लौटते समय पेटरहिया पुल के पास नित्यक्रिया के लिए रुके थे। नित्यक्रिया के बाद वह सड़क पार कर रहे थे, इस दौरान उन्हें तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया। सूचना पर आई डॉयल 112 पुलिस ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर देख मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया।