फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Youth injured in leopard attack

तेंदुए के हमले में युवक घायल

Sat, 23 May 2020 09:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
Youth injured in leopard attack
श्रावस्ती। खेत से लौट रहे जौगढ़ निवासी एक युवक पर शुक्रवार देर शाम तेंदुए ने हमला कर दिया। युवक की चीख पुकार पर ग्रामीणों को आता देख तेंदुआ खेतों में चला गया। घायल युवक को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में भर्ती कराया गया है। भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जौगढ़ निवासी मूने शुक्ला (21) पुत्र समय प्रसाद शुक्ला ने अपने खेत में मक्के की फसल लगा रखी है।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम मूने अपना खेत देखने गया था। जहां से लौटते समय रास्ते में खेत से निकले एक तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। मूने की चीख पुकार सुनकर आसपास खेतों में मौजूद किसानों सहित ग्रामीण दौड़ पड़े। जिन्हें आता देख तेंदुआ खेतों की ओर चला गया। तेंदुए का पंजा मूने की गर्दन में लगने से वह घायल हो गया।
विज्ञापन

जिसे ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा ले जाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। तेंदुए के हमले की घटना के बाद आसपास के गांवों में भी लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed