{"_id":"673c1a67e94a4409f108c989","slug":"young-man-died-while-five-people-including-three-women-were-injured-in-bike-collision-in-shravasti-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक की मौत... तीन महिलाओं सहित पांच लोग घायल; अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक की मौत... तीन महिलाओं सहित पांच लोग घायल; अस्पताल में भर्ती
Tue, 19 Nov 2024 10:26 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 19 Nov 2024 10:26 AM IST
सार
श्रावस्ती में बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि तीन महिलाओं सहित पांच लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर लगी भीड़
- फोटो : संवाद
विस्तार
यूपी के श्रावस्ती में सोमवार देर रात दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। एक युवक लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, तीन महिलाओं सहित पांच लोग घायल हो गए। उन्हें बहराइच ले जाया गया है। हादसा हरदत्तनगर गिरंट थाना क्षेत्र के पटपरगंज के पास हुआ।
विज्ञापन
बहराइच जिले के मटेरा थाना क्षेत्र के जोकहा सलारपुर निवासी मुनीर (22) सोमवार देर रात अपनी भाभी व भतीजे के साथ बाइक से इमलिया से गिरंट की तरफ जा रहा था। इसी समय चौरी कोटिया गांव निवासी मूलराज अपने भतीजे व परिवार की दो महिलाओं के साथ घर वापस लौट रहा था। पटपरगंज के पास लकड़ी से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली को ओवरटेक करते समय बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
पहिया में दबकर युवक की मौत
इस दौरान बाइक सवार मुनीर ट्रैक्टर के नीचे आ गया। पहिया में दबकर उसकी मौत हो गई। जबकि, तीन महिलाओं सहित पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को पास के ही एक निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां से सभी को निजी वाहन से बहराइच ले जाया गया है। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन