फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Worshipers from Thailand did special worship

थाईलेंड से आई उपासकों ने की विशेष पूजा

Sat, 26 Oct 2019 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
Worshipers from Thailand did special worship
बौद्ध तपोस्थली में विशेष प्रार्थना करते अनुयायी। - फोटो : SRAWASTI
कटरा (श्रावस्ती)। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती शनिवार को थाईलैंड से आए अनुयायियों से गुलजार रही। उपासकों ने आनंद बोधि पर बौद्ध भिक्षु दीपालोक महाथेरो के नेतृत्व में विशेष प्रार्थना की।
विज्ञापन

भिक्षु दीपालोक महाथेरो ने कहा कि बौद्ध अनुयायिओं के प्रार्थना स्थल या उपासना स्थल मठों को विहार कहते हैं। विहारों में बुद्ध प्रतिमा होती है। विहार में बौद्ध भिक्षु निवास करते है। उच्च शिक्षा में धार्मिक विषयों के अलावा अन्य विषय भी शामिल थे, और इसका केंद्र बौद्ध विहार ही था। इनमें से सबसे प्रसिद्ध बिहार का नालंदा विश्वविद्यालय था।
विज्ञापन

अन्य शिक्षा के प्रमुख केंद्र विक्त्रस्मशिला और उद्दंडपुर थे। यह भी बिहार में ही थे। इन केन्द्रों में दूर दूर से यहां तक की तिब्बत से भी विद्यार्थी आते थे। जहां उन्हें निशुल्क शिक्षा प्रदान की जाती थी। इन विश्वविद्यालयों का खर्च शासकों की ओर से दी गई मुद्रा और भूमि के दान से चलता था। नालंदा को दो सौ ग्रामों का अनुदान प्राप्त था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार शब्द विहार का अपभ्रंश रूप है। यह शब्द बौद्ध (मठों) विहारों कि क्षेत्रीय बहुलता के कारण (बिहार) तुर्कों द्वारा दिया हुआ नाम है। बौद्ध विहार एकनाल में बनवाया गया था। इस दौरान अनुयायियों ने विभिन्न मूमेंटों का भ्रमण भी किया। इस मौके पर माता विद्यावती, सुख सागर, नागलोक, नागपाल, धर्म सागर, सुख सागर, नाग ज्योति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed