फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Workers started boycott by locking in sub-center

उपकेंद्र में तालाबंदी कर कर्मियों ने शुरू किया कार्य बहिष्कार

Mon, 18 Nov 2019 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
Workers started boycott by locking in sub-center
विद्युत उपकेंद्र भिनगा प्रदर्शन करते व तालाबंदी विद्युत कर्मी। - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। बिजली निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों ने सोमवार से दो दिवसीय कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। इसके पहले दिन कर्मचारियों द्वारा विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले अधिशाषी अभियंता के नेतृत्व में विद्युत उपकेंद्र भिनगा में तालाबंदी कर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान उनके द्वारा पीएफ खाते में हुए घोटाले के विरोध में नारेबाजी भी की गई।
विज्ञापन

धरना-प्रदर्शन व कार्य बहिष्कार के दौरान एसडीओ मोहित दीक्षित ने कहा कि बिजली निगम में तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों के पर्सनल फंड में घोटाला किया गया है। इससे निगम के अधिकारी व कर्मचारियों का भविष्य अंधकार मय हो गया है।
विज्ञापन

सरकार यह गारंटी दे कि बिजली अधिकारियों व कर्मचारियों के पीएफ की ध्राशि सुरक्षित है। यदि ऐसा नहीं होता है तो हम लखनऊ पहुंचकर पावर कॉर्पोरेशन का घेराव करेंगे। हमें हमारे पीएफ का पैसा राजकीय कोष से दिलाया जाए। साथ ही मामले की जांच सीबीआई से कराकर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान प्रदर्शनकारी कर्मियों द्वारा विद्युत उपकेंद्र भिनगा में तालाबंदी कर प्रदर्शन किया गया। साथ ही उनके द्वारा पीएफ खाते में हुए घोटाले के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई। इस मौके पर राजेंद्र प्रसाद, तिलकराम, रामधन वर्मा, प्रमोद चौरसिया, विकास मल्ल, रामजी, ज्ञानंद्र सिंह, रमेश यादव, लल्लू, राम प्यारे सहित सभी एसडीओ, अभियंता, जेई, टीजी 2, कार्यकारी सहायक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed