{"_id":"649099935d5bd4074803709b","slug":"women-tell-the-achievements-of-the-government-by-forming-gangs-srawasti-news-c-104-1-slko1050-144-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: महिलाएं टोलियां बना कर बताएं सरकार की उपलब्धियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: महिलाएं टोलियां बना कर बताएं सरकार की उपलब्धियां
Mon, 19 Jun 2023 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Mon, 19 Jun 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। महिला कार्यकर्ता टोलियां बना कर गांव गांव भ्रमण करे। इस दौरान वह जन जन तक मोदी सरकार की उपलब्धियों को बताने का कार्य करे। विशेषतौर पर महिला हित में किए गए महत्वपूर्ण निर्णयों के बारे में ग्रामीण महिलाओं को जागरूक बनाया जाए। यह बात भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा गुप्ता ने कही। वह किसान इंटर कालेज सुविखा में आयोजित महिला मोर्चा सम्मेलन में हिस्सेदारी कर रही थी। उन्होंने कहा कि महिला कार्यकर्ता टोली बना कर नियमित रूप से गांवों का भ्रमण भी करे।
जिला महामंत्री दिवाकर शुक्ला ने श्रावस्ती मंडल में प्रधान वीर शंकर मिश्रा, देवी प्रसाद, धनराज पासवान, अंजू शुक्ला तथा शिवकुमार पाठक के आवास पर जाकर प्रधानमंत्री के विकास कार्यों तथा जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर भाजपा के पक्ष में समर्थन की अपील भी की। जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा की ओर से गिलौला के चेतिया मुरार में श्री कौशल कुमार व शीला देवी, घोरमा परसिया में पवन कुमार, सुशीला देवी के आवास पर जाकर उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर केंद्र सरकार के नौ वर्ष की उपलब्धियों के बारे में बताया। संवाद
कार्यशाला का हुआ आयोजन
कटरा (श्रावस्ती)। विज्ञान फाउंडेशन की ओर से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। ब्लाक सभागार इकौना में आयोजित कार्यशाला की अध्यक्षता बीडीओ जितेंद्र नाथ दुबे ने किया। इस मौके पर बच्चों को विज्ञान से जुडऩे की सलाह दी गई। वहीं फाउंडेशन से जुड़े लोगों ने अपने द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दिया। संवाद