{"_id":"68b9f2dd3ab1f45b9701c892","slug":"women-have-leadership-potential-cdo-shravasti-news-c-104-1-srv1004-113881-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं में है नेतृत्व की क्षमता : सीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं में है नेतृत्व की क्षमता : सीडीओ
Fri, 05 Sep 2025 01:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Fri, 05 Sep 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को जिला प्रोबेशन विभाग की ओर से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं को विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
महिला कल्याण विभाग की ओर से हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन योजना का संचालन किया जा रहा है। इसके तहत 10 दिवसीय जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। बृहस्पतिवार को सीडीओ शाहिद अहमद के नेतृत्व में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में महिलाओं को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
सीडीओ ने कहा कि महिलाओं में नेतृत्व करने की क्षमता विशेष रूप से होती है। उन्हें बस सही मार्गदर्शन मिलते रहने की जरूरत है। इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी मोहम्मद मुमताज ने कहा कि विभाग की ओर से चलाई जा रहीं योजनाओं का लाभ महिलाओं को शत-प्रतिशत दिया जा रहा है। यदि उन्हें कोई समस्या हो, तो कार्यालय आकर निदान करा सकती हैं।
विज्ञापन
जिला मिशन कोऑर्डिनेटर सरिता मिश्रा ने महिलाओं को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य), स्पॉन्सरशिप योजना, कन्या सुमंगला योजना आदि की जानकारी दी। इस मौके पर एएसपी मुकेश चंद्र उत्तम, हरेकृष्ण चौबे सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।