फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Woman's body found hanging in the house

Shravasti News: घर में लटकता मिला महिला का शव

Mon, 17 Mar 2025 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Mon, 17 Mar 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging in the house
गिलौला (श्रावस्ती)। संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला का शव उसी के घर की छत के कुंडे से रविवार को लटकता मिला।
विज्ञापन

गिलौला थाना क्षेत्र के एकघरवा के ग्राम माजरे निवासी हिना (35) का निकाह 18 वर्ष पूर्व मोहम्मद हनीफ के साथ हुआ था। हिना के एक पुत्र मोइन (14) है। हिना अपने पुत्र के साथ घर पर रहती थी, जबकि पति मोहम्मद हनीफ दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। शनिवार रात भोजन के बाद मोइन अपनी दादी के साथ उसके घर पर सोने चला गया।

रविवार सुबह छह बजे जब मोइन घर पहुंचा तो देखा कि उसकी मां का शव छत के कुंडे से रस्सी के सहारे लटक रहा है। मोइन के शोर पर पहुंचे ग्रामीणों ने इसकी सूचना गिलौला पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे उप निरीक्षक रमेश कुमार सिंह ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया। बाद में शव का पंचनामा भराकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेजा। इस बारे में थानाध्यक्ष जय हरि मिश्रा ने बताया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed