फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Woman dies in suspicious circumstances, report of murder

संदिग्ध हालात में महिला की मौत, हत्या की रिपोर्ट

Thu, 07 Jan 2021 09:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 09:59 PM IST
विज्ञापन
Woman dies in suspicious circumstances, report of murder
श्रावस्ती। गलगल कोटिया निवासिनी एक महिला की बुधवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने हत्या की आशंका जताते हुए सोनवा पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बहराइच के थाना रिसिया के ग्राम सैदा के मजरा पसियनपुरवा निवासी श्यामलाल पुत्र भिखारी ने अपनी पुत्री पलवी (32) का विवाह करीब छह वर्ष पूर्व सोनवा थाना क्षेत्र के गलगल कोटिया निवासी करन पुत्र केशवराम से किया था। पलवी का पति करन पांच माह पूर्व मेहनत मजदूरी करने के लिए लुधियाना चला गया था। जहां रहकर वह कमाई करता है।
विज्ञापन

घर में पलवी अपने दो बच्चों सुषमा (02), शिवम (01) और सास क्रांति (60) के रहती थी। बुधवार देर शाम पलवी ने फोन पर करन से बातचीत की थी। फोन पर उसका पति से कुछ विवाद हो गया। इसके बाद पलवी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। वहीं घर में मौजूद सास क्रांति को कम दिखाई देने के कारण इसका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात कमरे में बच्चों के रोने की आवाज सुनकर पहुंची क्रांति ने दरवाजा खोलने को कहा। काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़ा। तब पलवी के फांसी लगाकर खुदकुशी करने का पता चला। पड़ोसियों ने गुरुवार भोर पलवी के मायके वालों को फोन करके घटना की सूचना दी।

मौके पर पहुंचे मायके वालों के समक्ष पलवी का अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं, बाद में मायके पक्ष के लोगों ने सोनवा थाने पर तहरीर देकर हत्या की आशंका जताई। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक सोनवा देवेंद्र पांडेय का कहना है कि मृतका के भाई परसु की तहरीर पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed