फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Woman dies from Corona, 47 more positive

कोरोना से महिला की मौत, 47 और पॉजिटिव

Sun, 18 Apr 2021 11:05 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Woman dies from Corona, 47 more positive
श्रावस्ती। कोरोना संक्रमण जिले में तेजी से फैल रहा है। अब ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जहां से लोग संक्रमित न पाए जा रहे हों। रविवार को आई रिपोर्ट में 47 नए पॉजिटिव पाए गए। इन मरीजों में चिकित्सक, शिक्षक व अन्य लोग शामिल हैं। नए आंकड़े के साथ अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1741 पहुंच गई है। इसमें से 312 एक्टिव हैं। जबकि एक की मौत शनिवार को हो गई। अब मृतकों की संख्या 19 पहुंच चुकी है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण जिले में अब सामुदायिक हो गया है। ऐसा कोई घर नहीं है। जहां कोरोना की दस्तक न हो चुकी हो। सभी गांवों में जांच के दौरान संक्रमित पाए जा रहे हैं। यह बात और है कि अभी गांवों में वृहद जांच अभियान नहीं चलाया जा रहा है। लेकिन जहां भी जांच के लिए टीम जा रही हैं। वहां मरीज ज्यादा संख्या में पाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार को आई कोरोना संक्रमितों की सूची में सीएचसी में तैनात चिकित्सक के साथ कुछ शिक्षकों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इन संक्रमितों में भिनगा, सिरसिया, गिलौला इकौना सहित अन्य क्षेत्र भी शामिल हैं। रविवार को आई रिपोर्ट में कुल 47 नए संक्रमित पाए गए हैं। इस नए आंकड़े के अनुसार अब जिले में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 1741 हो चुकी है। इनमें से 312 एक्टिव हैं। जिनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमितों की स्थिति
एल वन टू भंगहा में- 18 मरीज भर्ती
एलटू बहराइच में- एक
एलथ्री लखनऊ में- तीन
होम आइसोलेशन में- 286
इसके अलावा चार मरीज ऐसे हैं जो संक्रमित होने के बाद लापता हैं। इन्हें स्वास्थ्य विभाग खोज रहा है। लेकिन अभी तक इनकी कोई लोकेशन नहीं पता चली।
मृतकों की संख्या हुई 19
कोरोना संक्रमण से अब मरीजों की मौत भी हो रही है। नए आंकड़े के अनुसार शनिवार को कोरोना से संक्रमित एक शिक्षिका की मौत इलाज के दौरान लखनऊ के निजी अस्पताल में हो चुकी है। यह शिक्षिका गिलौला के एक संविलियन स्कूल में कार्यरत थी। इसी के साथ ही जिले में अब कोरोना से मृतकों की संख्या 19 हो गई है। 18 लोग पहले ही इस संक्रमण से अपनी जान गवां चुके हैं।

कोरोना संक्रमण जिले में चरम पर है। सभी लोगों की जांच के लिए आदेश दिया जा चुका है। आम लोगों से अपील है कि वह ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंच कर संक्रमण की जांच कराएं और टीकाकरण कराएं। संक्रमण से बचाव ही इसका प्रमुख इलाज है। इसलिए कोविड नियमों का पालन करें। अन्यथा की स्थिति में आप स्वयं की व अपने परिवार की जान जोखिम में डालेंगे। -टीके शिबु, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed