फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Woman crushed to death by truck, one injured

Shravasti News: ट्रक से कुचलकर महिला की मौत, एक घायल

Sat, 29 Nov 2025 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sat, 29 Nov 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Woman crushed to death by truck, one injured
चिरसिया-जनकपुर मार्ग पर हुए हादसे के बाद जांच करती पुलिस व जुटी भीड़।- संवाद
श्रावस्ती। सिरसिया-जनकपुर मार्ग पर शुक्रवार शाम ट्रक से कुचलकर ग्राम मुंडा सेमरा निवासी सुमन (20) की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहे चाचा तुलसीराम (21) घायल हो गए। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


सिरसिया क्षेत्र के ग्राम लालपुर कुशमहवा निवासी तुलसीराम बाइक से शुक्रवार को अपनी भतीजी ग्राम मुंडा सेमरा निवासी सुमन देवी को ससुराल से विदा कराने गए थे। वहां से लौटते समय सिरसिया-जनकपुर मार्ग पर कोयलहवा गांव के निकट सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर दी।
विज्ञापन


हादसे में तुलसीराम बाइक सहित दूर जा गिरे, जबकि बाइक पर पीछे बैठीं सुमन ट्रक के पिछले पहिए के नीचे आ गईं। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सिरसिया पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, घायल तुलसीराम को चिकित्सक के पास पहुंचाया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक मौके से भाग गया। चाचा तुलसीराम ने बताया कि सुमन का विवाह लगभग डेढ़ माह पूर्व मुंडा सेमरा निवासी लालजी के साथ हुआ था। उसे पहली बार मायके लाने के लिए वह गए थे। सुमन की मौत से परिजन रो-रोकर बेहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed