{"_id":"67f908d731d3d325000dc094","slug":"wife-death-due-to-electric-shock-while-husband-got-severely-burnt-during-trying-to-save-his-in-shravasti-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: टुल्लू पंप से पानी भरते समय लगा करंट, पत्नी की मौत... बचाने में पति गंभीर रूप से झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: टुल्लू पंप से पानी भरते समय लगा करंट, पत्नी की मौत... बचाने में पति गंभीर रूप से झुलसा
Fri, 11 Apr 2025 05:49 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Fri, 11 Apr 2025 05:49 PM IST
सार
श्रावस्ती में टुल्लू पंप से पानी भरते समय करंट लगने से पत्नी की मौत हो गई। उसे बचाने में पति गंभीर रूप से झुलस गया। पड़ोसियों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
करंट से महिला की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के श्रावस्ती में बृहस्पतिवार को करंट लगने से महिला की मौत हो गई। जबकि, पत्नी को बचाने में पति गंभीर रूप से झुलस गया। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। मां की मौत से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
घटना मल्हीपुर थाना क्षेत्र के कथरा माफी गांव की है। गांव निवासी किरन देवी (22) घर के पीछे लगे टुल्लू पंप से पानी लेने गई थी। किरन ने जैसे ही पंप को हाथ लगाया, उसमें करंट उतरने के कारण वह करंट की चपेट में आ गई। उन्हें बचाने पहुंचे पति कुरकुट आर्य (27) भी करंट की चपेट में आ गए। दोनों को करंट लगता देख बच्चे चीख उठे। शोर सुनकर पड़ोसी भागकर पहुंचे।
विज्ञापन
लोगों ने तार को बोर्ड से अलग करके दंपती को सीएचसी मल्हीपुर पहुंचाया। सीएचसी में चिकित्सकों ने जांच के बाद किरन को मृत घोषित कर दिया। जबकि, कुरकुट का इलाज चल रहा है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस को सूचना दिए बगैर परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन