{"_id":"5f6a26948ebc3ed8f50f87b9","slug":"where-more-found-infected-get-more-investigation-done-srawasti-news-lko5414648137","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहां अधिक मिले संक्रमित वहां ज्यादा कराएं जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहां अधिक मिले संक्रमित वहां ज्यादा कराएं जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में कोविड-19 की रोकथाम के लिए मंगलवार को अधिकारियों की बैठक हुई। इस दौरान डीएम ने कोरोना की रोकथाम के लिए और ठोस कदम उठाने व जिन क्षेत्रों में अधिक संक्रमित मिलें वहां पर ज्यादा से ज्यादा लोगों की जांच कराने का निर्देश दिया।
बैठक में जिलाधिकारी टीके शिबु ने कहा कि कोरोना से लोगों को बचाने के लिए अभी और सख्त कदम उठाने की जरूरत है। कोविड-19 संक्रमण से बिना जन सहयोग विजय नहीं मिल सकती है। संक्रमित के संपर्क में आए लोगों की तलाश और उनके भ्रमण की जानकारी की जाए। पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आने वाले सभी लोगों का आरटीपीसीआर टेस्ट जरूर किया जाए।
कंट्रोल रूम में प्राप्त होने वाली सभी शिकायतों पर विशेष ध्यान देकर उसका निपटारा कराते हुए मरीजों से फीडबैक भी लें। जिन क्षेत्रों में संक्रमित मरीजों की संख्या अधिक है वहां अधिकाधिक सैंपलिंग कराई जाए। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एपी भार्गव ने अस्पताल में उपलब्ध दवाओं, मास्क, सैनिटाइजर, एंटीजेन किट की उपलब्धता के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
इस पर डीएम ने टेस्टिंग किट की उपलब्धता की सीएमओ को निगरानी रखने का निर्देश दिया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी कुमार हर्ष, अपर जिलाधिकारी योगानंद पांडेय, जिला पंचायत राज अधिकारी किरन, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश मातेनहलिया, उपमुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एमएल वर्मा, एसीएमओ डॉ. उदयनाथ, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संत कुमार मौजूद रहे।