फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   When the temperature rose, the power cuts started

Shravasti News: पारा चढ़ा तो शुरू हो गई बिजली की आंख मिचौली

Fri, 04 Jul 2025 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Fri, 04 Jul 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
When the temperature rose, the power cuts started
श्रावस्ती। जिले में छिटपुट होने वाली बारिश से उमस काफी बढ़ गई है। ऐसे में बिजली की बढ़ी मांग के साथ ही कटौती भी बढ़ गई है। अधिभार के कारण अक्सर ट्रांसफार्मर व तार खराब हो रहे हैं। जिससे बार-बार विद्युत कटौती हो रही है।
विज्ञापन

सबसे खराब स्थिति जमुनहा व सिरसिया की है। जहां लोगों को रोस्टर से आधी बिजली भी नसीब नहीं हो रही है। तराई में विगत कई दिनों से पड़ रही भीषण उमस भरी गर्मी के कारण जनजीवन बेहाल है। ऐसे में होने वाली अघोषित बिजली कटौती से जहां दिन में लोग बेचैन रहते हैं। वहीं रात में भी चैन की नींद नहीं सो पा रहे हैं।
विज्ञापन

क्षमता से अधिक लोड के कारण खराब हो रहे ट्रांसफार्मर
ग्रामीण क्षेत्रों में 10 केवीए ट्रांसफार्मरों पर 20-25 तो 16 केवीए ट्रांसफार्मर पर 30-35 कनेक्शन दिए गए हैं। 25 केवीए ट्रांसफार्मर पर 50 से अधिक कनेक्शन हैं। ऐसे में अधिभार के कारण यह ट्रांसफार्मर बार-बार जल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मई व जून में 10 व 16 केवीए के 116 ट्रांसफार्मर जल चुके हैं। वहीं 25 केवीए के 95 ट्रांसफार्मर जले हैं। सबसे कम 400 केवीए, 250 केवीए व 100 केवीए के ट्रांसफार्मर जले हैं। 63 केवीए के 09 ट्रांसफार्मर भी अधिभार के कारण खराब हो गए। इनकी खराबी का कारण अधिभार बताया गया। ऐसे में न तो बिजली निगम की ओर से ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाई जा रही है, और न ही उपभोक्ता ही कनेक्शन के अनुरूप बिजली का उपयोग कर रहे हैं। जिसका खामियाजा आम लोग भुगत रहे हैं।

जमुनहा क्षेत्र में लो वोल्टेज से ट्रांसफार्मरों पर लोड बढ़ा है। साथ ही धान की रोपाई के लिए तमाम लोग चोरी से मोटर चला रहे हैं। जिससे अधिभार के कारण समस्या बढ़ी है। फिर भी हमारा प्रयास है कि जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर बदला जाए। बरसात के बाद समस्या का समाधान काफी हद तक हो जाएगा।
- राज नारायन, अधिशासी अभियंता विद्युत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed