{"_id":"647233d72bacd823660d5376","slug":"weather-pleasant-due-to-dust-storm-srawasti-news-c-13-1-258118-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: धूल भरी आंधी के साथ हुई रिमझिम से मौसम खुशगवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: धूल भरी आंधी के साथ हुई रिमझिम से मौसम खुशगवार
Sat, 27 May 2023 10:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sat, 27 May 2023 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जायद की फसलों को मिलेगा फायदा, मांगलिक आयोजनों में पड़ा व्यवधान
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। तराई में मौसम का मिजाज शनिवार को अचानक बदल गया। दोपहर में चली धूल भरी आंधी के साथ शुरू हुई रिमझिम बरसात रुक-रुक कर जारी रही। ऐसे में जहां मौसम का मिजाज पूरी तरह सुहाना हो गया। वहीं बारिश से जायद सहित सब्जियों की फसलों को फायदा हुआ। हालांकि इस बरसात सेे मांगलिक आयोजनों में व्यवधान भी पड़ा।
जिले में मौसम का मिजाज शनिवार को अचानक बदल गया। सुबह खिली चटकीली धूप के कारण जहां लोगों का घरों से बाहर निकलना दूभर रहा। वहीं दोपहर में धूल भरी तेज हवा चलने लगी। देखते ही देखते काले बादल छा गए और रिमझिम बारिश शुरू हो गई। रिमझिम बरसात खेतों में लगी मेंथा, गन्ना, मक्का, बाजरा, ज्वार सहित सब्जियों के लिए वरदान मानी जा रही है। हालांकि इस बरसात ने मांगलिक आयोजनों पर पानी फेर दिया। एक तरफ जहां तेज हवा के कारण मांगलिक आयोजनों के लिए लगाए जा रहे टेंट आदि गिर गए। वहीं बरसात के कारण उन्हें दोबारा लगाने में भी व्यवधान पड़ा।