फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Water rises in Ken Nallah, Bhinaga Laxmanpur road stalled

केन नाले में बढ़ा पानी, भिनगा लक्ष्मनपुर मार्ग ठप

Sat, 27 Jun 2020 09:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Water rises in Ken Nallah, Bhinaga Laxmanpur road stalled
श्रावस्ती। नेपाल के पहाड़ों सहित तराई के जंगलों में होने वाली बरसात से केन नाले का जलस्तर शनिवार और बढ़ गया है। इससे नाले के पानी का बहाव भिनगा लक्ष्मनपुर मार्ग पर तेज हो गया है। इससे चौपहिया व भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है। ऐसे में राहगीर व साइकिल तथा मोटर साइकिल सवार स्थानीय लोगों के सहयोग से आ जा रहे हैं। मार्ग अवरुद्ध होने के 48 घंटे बाद भी जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

जिले में भले ही शुक्रवार से बरसात न हुई हो, लेकिन नेपाल के पहाड़ों सहित उससे सटे जंगलों में रात में भी मूसलाधार बरसात हुई। जिससे पहाड़ी नालों का जल स्तर एक बार फिर बढ़ गया है। पहाड़ी नालों में बहाव तेज होने के कारण लोग नाला पार करने से कतरा रहे हैं। वहीं पहाड़ी नालों के किनारे बसे गांव व खेतों में कटान का खतरा भी बढ़ गया है। भिनगा जंगल के मध्य बहने वाले केन नाले का जलस्तर रात में और बढ़ गया।
विज्ञापन

ऐसे में भिनगा लक्ष्मनपुर मार्ग पर रेहली बिशुनपुर के निकट कटी सड़क पर पानी का बहाव तेज हो गया है। ऐसे में मार्ग पर चौपहिया व भारी वाहनों का आवागमन रुक गया है। ट्रैक्टर ट्रॉली व इक्का तांगा ही नाला पार कर रहे हैं। वहीं मार्ग पर आवागमन के संसाधनों का संचालन रुकने के कारण लोग साइकिल, मोटर साइकिल व पैदल ही आ जा रहे हैं। जिन्हें पानी के बहाव को पार करने के लिए स्थानीय लोगों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं केन नाले के बढ़े जलस्तर के कारण भिनगा जंगल में भी जल भराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। यदि यही हाल रहा तो नाले का पानी भिनगा सिरसिया व भिनगा तेंदुआ रतनपुर मार्ग पर भी आ सकता है। यदि ऐसा हुआ तो सिरसिया विकास क्षेत्र का संपर्क जिले के अन्य हिस्सों से टूट सकता है। इन सबके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी न तो कटान स्थल पहुंचे और न ही आवागमन बहाल रखने के लिए कोई तैयारी की गई है।

राप्ती के घटते बढ़ते जलस्तर से दहशत में कछारवासी
नेपाल सहित पहाड़ों पर होने वाली बरसात के कारण राप्ती का जलस्तर कभी घट तो कभी बढ़ रहा है। नदी के घटते बढ़ते जलस्तर के कारण कछार के गांव व खेतों में कटान का खतरा भी बढ़ गया है। वहीं उमड़ घुमड़ रहे बादल को देख कछारवासियों की धड़कने तेज हो रही है। यदि नदी का जलस्तर बढ़ा तो कछार के करीब 72 गांव में बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो सकता है। जिसको लेकर कछारवासी दहशत में देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed