फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Warning to schools not uploading internal exam marks

Shravasti News: आंतरिक परीक्षा के अंक न चढ़ाने वाले विद्यालयों को चेतावनी

Tue, 25 Mar 2025 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Tue, 25 Mar 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Warning to schools not uploading internal exam marks
श्रावस्ती। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य कराया जा रहा है। वहीं बोर्ड परीक्षा के पहले ही संपन्न हो चुकी आंतरिक परीक्षा के अंक अब तक परिषद के पोर्टल पर नहीं चढ़ाया गया है। ऐसे में जिले के पांच विद्यालयों को निर्धारित समय में आंतरिक परीक्षा के अंक पोर्टल पर दर्ज नहीं कराने पर चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन

माध्यमिक विद्यालयों में खेल, शारीरिक शिक्षा व योग की आंतरिक परीक्षा समाप्त हुए करीब डेढ़ माह बीत चुके हैं, लेकिन जिले के पांच विद्यालयों ने अब तक परिषद के पोर्टल पर अंक दर्ज नहीं कराया है। इनमें रघुवर दयाल मेमोरियल इंटर कॉलेज महादेवा नासिरगंज में इंटरमीडिएट के 150 विद्यार्थी शामिल हैं। ऐसे ही आश्रम पद्धति राजकीय बालिका विद्यालय भयापुरवा में हाईस्कूल के 57 व इंटरमीडिएट के 49, रामलौटन महेश दत्त इंटर काॅलेज भिखारीपुर मसढ़ी गिलौला में हाईस्कूल के 70 व इंटरमीडिएट के 12 विद्यार्थी शामिल हैं।
विज्ञापन

वहीं सावित्री देवी जनता इंटर कॉलेज जोखवा बाजार सिरसिया में हाईस्कूल के 24 व आचार्य वीरेंद्र प्रताप सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय धुसवा गिलौला में हाईस्कूल के 11 विद्यार्थी हैं। जिन्होंने अब तक पोर्टल पर अंक दर्ज नहीं कराया है। इस पर माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव की ओर से 28 मार्च तक विद्यार्थियों के अंक पोर्टल पर अपडेट करने का आदेश दिया है। डीआईओएस मिथिलेश कुमार ने बताया कि सभी विद्यालयों को निर्देश जारी किया गया है कि निर्धारित समय में पोर्टल पर अंक अपडेट करें। इसमें लापरवाही करने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed