फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Waiting for 90 sample report

90 सैंपुल के रिपोर्ट का इंतजार

Sat, 23 May 2020 08:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 08:54 PM IST
विज्ञापन
Waiting for 90 sample report
श्रावस्ती। लॉकडाउन के बाद जिले में प्रवासी श्रमिकों की घर वापसी लगातार जारी है। इनमें से जहां कुछ लोग सरकारी मदद से घर लौट रहे हैं तो कुछ चोरी छिपे व पैदल वापस आ रहे हैं। जिले में अब तक लौटे 1167 प्रवासियों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। इनमें से 1049 की रिपोर्ट निगेटिव आई, वहीं 29 लोग कोरोना संक्रमित मिले। 90 प्रवासियों के सैंपल की रिपोर्ट का अब भी इंतजार है।
विज्ञापन

गैर प्रांतों सहित महानगरों से हजारों की संख्या में प्रवासी मजदूर सरकारी मदद, अन्य साधन तथा पैदल घर वापस लौट रहे हैं। इनमें से 38748 प्रवासियों को होम क्वारंटीन कराया गया है। इनमें से 7349 लोगों ने क्वारंटीन अवधि पूरी कर ली है, जबकि 31399 लोग अब भी होम क्वारंटीन हैं। जिले में संस्थागत क्वारंटीन में भेजे गये कुल 3962 व्यक्तियों में से 3961 स्वस्थ होकर घर पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन

मौजूदा समय में मात्र एक व्यक्ति जिला अस्पताल में संस्थागत क्वारंटीन है। जिले में अब तक स्वास्थ्य विभाग की ओर से कुल 1167 लोगों के सैंपल जांच के लिए लिये गए हैं। इनमें से 1049 सैंपल का रिजल्ट निगेटिव आया था। वहीं 29 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। इनमें से एक मरीज की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

11 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। वहीं वर्तमान में 17 लोग कोरोना के एक्टिव मरीज हैं। 90 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट अभी आना शेष है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एपी भार्गव ने जिले वासियों से अपील की है कि उनके गांव, घर अथवा मोहल्ले में कोई भी व्यक्ति बाहर से आया हो तो उसकी सूचना कंट्रोल रूम को दें, ताकि उनकी निगरानी की जा सके।
साथ ही लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। बगैर मास्क अथवा मुंह पर गमछा बांधे घर से बाहर कदापि न निकलें। हाथ को बार बार साबुन अथवा सैनिटाइजर से धुलते रहें।

उधर होम क्वारंटीन लोगों की स्थानीय पुलिस की ओर से निगरानी की जा रही है। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में गठित 24 टीमों ने शनिवार को क्वारंटीन किए गए लोगों का हाल जाना। इस दौरान घर में क्वारंटीन 668 लोगों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। साथ ही उन्हें साफ-सफाई रखने व एकांतवास का सही से अनुपालन करने की हिदायत भी दी गई। आदेश की अवहेलना करने वालों को सार्वजनिक स्थलों पर क्वारंटीन करने की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed