फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Voting is necessary for a transparent minded government

पारदर्शी सोच वाली सरकार के लिए मतदान जरूरी

Fri, 18 Feb 2022 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Voting is necessary for a transparent minded government
बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती के पूरातत्व विभाग कार्यालय परिसर में आयोजित वोटर अड्डा कार्यक्रम के द? - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। लोकतंत्र की मजबूती के साथ ही स्वच्छ व पारदर्शी सोच वाली सरकार बनाने के लिए सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग करना जरूरी है। इस लिए राष्ट्रहित में सभी को एकजुट होकर शत प्रतिशत मतदान के विकल्प का संकल्प लेना चाहिए। यह आह्वान शुक्रवार को बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती के पुरातत्व विभाग कार्यालय परिसर में आयोजित वोटर अड्डा कार्यक्रम में मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने किया।
विज्ञापन

चर्चा के दौरान अखिलेश कुमार पांडे ने कहा कि देश में रहने वाले सभी लोगों के लिए राष्ट्र व राष्ट्रहित सर्वोपरि होना चाहिए। राष्ट्र जितना सशक्त व मजबूत होगा। उसके नागरिक भी उतने ही ताकतवर होंगे। इस लिए लोकतंत्र में राष्ट्र की मजबूती के लिए सभी को एकजुटता के साथ 27 फरवरी को पोलिंग बूथ पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। राजकुमार ने कहा कि चुनाव में सभी राजनैतिक दल के प्रत्याशी बड़े बड़े वादे व झूठा आश्वासन देकर मतदाताओं को भ्रमित करने का प्रयास करते हैं। कोई जाति व धर्म की दुहाई देता है तो कोई क्षेत्रवाद, भाई भतीजावाद की। लोकतंत्र की मजबूती के लिए हमें बिना किसी प्रलोभन में आए जाति धर्म के इतर विकास परख मुद्दों को पूरा कर पाने क्षमता रखने वाले के पक्ष में मतदान करना चाहिए। चुनाव के दौरान स्वच्छ व ईमानदारी छवि के ऐसे प्रत्याशी को ही चुना जाना चाहिए जो सदन में हमारी समस्याओं को पूरी गंभीरता से उठा सकें।
विज्ञापन

राजेश कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय कर्तव्य के बतौर मतदान करने का जो अधिकार मिला है उसे किसी भी कीमत पर गवाना नहीं चाहिए। एक वोट की ताकत से ही अच्छी और खराब सरकार का गठन हो सकता है। प्रजातंत्र में शासक राजा नहीं वरन मतपेटिका व ईवीएम से मिलने वाले मतों की ताकत से जीता जनप्रतिनिधि होता है। इस लिए प्रत्येक मतदाता को जाति धर्म की सोच से ऊपर उठ कर देश प्रदेश व क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए निष्ठावान, ईमानदार व विकासपरख सोच रखने वाले के पक्ष में ही मतदान की ठानना चाहिए। क्योंकि लोकतंत्र में वोट देना हमारा अधिकार ही नहीं अहम कर्तव्य भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed