{"_id":"5d20e8ca8ebc3e6c97360a7a","slug":"voting-in-by-election-srawasti-news-lko469272133","type":"story","status":"publish","title_hn":"उप चुनाव में बरसात के बीच वोट डालने पहुंचे मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उप चुनाव में बरसात के बीच वोट डालने पहुंचे मतदाता
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। विकास क्षेत्र जमुनहा की ग्राम पंचायत सागर गांव में प्रधान तो क्षेत्र के ही मल्हीपुर खुर्द 38 में क्षेत्र पंचायत सदस्य का पद रिक्त चल रहा है। जिसके लिए शनिवार को मतदान कराया गया। जहां झमाझम बरसात के बीच लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। प्रधान पद के लिए सागर गांव में 85 फीसदी तो बीडीसी के लिए मल्हीपुर खुर्द में 52 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। इन मतों की गणना आठ जुलाई को होगी।
सगरा गांव में ग्राम प्रधान पद व मल्हीपुर खुर्द में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए शनिवार को हुए उप चुनाव में झमाझम बरसात के बीच लोगों का उत्साह देखने को मिला। प्राथमिक विद्यालय सगरगांव में प्रधान पद के लिए हुए मतदान में लोग मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचे।
यहां अजय पाठक व अब्दुल बारीक प्रदान पद के दावेदार है। कुल 1306 मतदाताओं के लिए दो बूथ बनाए गए थे। हैं। यहां बने बूथ संख्या 48 व 49 में सुबह 9 बजे तक 21 प्रतिशत, 11 बजे तक 47 प्रतिशत, एक बजे तक 71 प्रतिशत तथा मतदान समाप्त होने तक 85 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन
मतदान के दौरान तहसीलदार जमुनहा नारायण सिंह, नयाब तहसीलदार जानकी प्रसाद शुक्ल व सोनवा थाना प्रभारी हरिसेवक शुक्ल मौजूद रहे। यही हाल मल्हीपुर खुर्द 38 में हो रहे क्षेत्र पंचायत सदस्य पद का भी रहा। यहां बीडीसी पद पर देर शाम तक कुल 52 फीसदी लोगों ने मतदान किया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहे।