फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Villagers yearning for tap water

Shravasti News: तीन वर्ष से नल से जल के लिए तरस रहे ग्रामीण

Mon, 11 Dec 2023 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Mon, 11 Dec 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Villagers yearning for tap water
सीमा क्षेत्र के भचकाही गांव में बनी पानी की टंकी से तीन सात से बा​धित है जलापूर्ति
बीएडीपी योजना से करीब आठ वर्ष पूर्व कराया गया था निर्माण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी श्रावस्ती। नेपाल सीमा से सटे भचकाही गांव के ग्रामीण विगत तीन वर्ष से नल से जल के लिए तरस रहे हैं। बीएडीपी योजना से स्थापित ओवरहेड टैंक कुछ माह ही जलापूर्ति दे सका था। मोटर जल जाने व पाइप फटने के कारण तीन वर्ष पूर्व बाधित जलापूर्ति को अब तक बहाल नहीं कराया जा सका है। ऐसे में ग्रामीण निजी हैंडपंपों का सहारा लेने को विवश हैं।
सीमावर्ती सिरसिया विकास क्षेत्र के भूगर्भ जल में आर्सेनिक की मात्रा अधिक है। इसके कारण लोग पेट व त्वचा जनित बीमारियों की चपेट में आ रहे थे। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए आठ वर्ष पूर्व बार्डर एरिया डेवलेपमेंट प्रोग्राम के तहत लाखों रुपये खर्च कर सीमा क्षेत्र के भचकाही गांव में ओवरहेड टैंक का निर्माण कराया गया था।
विज्ञापन

इसमें कार्यदायी संस्था के ठेकेदार की ओर से घटिया दर्जे की पाइपलाइन बिछाई गई थी। इसका स्थानीय ग्रामीणों की ओर से विरोध भी किया गया था। इसके बावजूद ओवरहेड टैंक स्थापित कर कार्यदायी संस्था ने अपनी जिम्मेदारी से मुक्ति ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों की लगातार शिकायतों के बाद 2020 में इस ओवरहेड टैंक से जलापूर्ति बहाल कराई गई थी। कुछ समय सेवा देने के बाद जहां इसकी पाइप लाइन फटने लगी। वहीं, यहां लगा पानी का मोटर भी कुछ माह बाद ही खराब हो गया। तब से लेकर अब तक ग्रामीणों की ओर से कई बार इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की गई।

इसके बावजूद न तो खराब पानी का मोटर सही कराया गया। और न ही क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत ही कराई जा रही है। ऐसे में ग्रामीण न चाहते हुए भी निजी हैंडपंपों का आर्सेनिक युक्त पानी पीने को विवश है। वहीं इस बारे में एडीएम अमरेंद्र कुमार वर्मा का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा है तो जांच कराकर आपूर्ति बहाल कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed