{"_id":"611e919c8ebc3e79c30a22a8","slug":"villagers-planted-saplings-on-world-humanity-day-srawasti-news-lko59197667","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व मानवता दिवस पर ग्रामीणों ने रोपित किया पौध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व मानवता दिवस पर ग्रामीणों ने रोपित किया पौध
विज्ञापन
विश्व मानवता दिवस पर बैरागीजोत में पौध रोपण करते ग्रामीण
- फोटो : SRAWASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। विश्व मानवता दिवस पर समग्र ग्रामीण विकास परियोजना के तहत एक संस्था व एक बैंक द्वारा हरिहरपुररानी के बैरागीजोत में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मौजूद ग्रामीणों को मानवता का संदेश दिया गया। इस मौके पर ग्रामीणों ने संस्था के साथ मिलकर विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया।
इस दौरान संस्था के परियोजना प्रबंधक रवि प्रकाश मिश्र ने कहा कि विश्व मानवता के लिए स्वच्छता व पर्यावरण संवेदना जरूरी है। हमें सामाजिक भेदभाव, बेटा-बेटी में अंतर को हटाते हुए एक-दूसरे के प्रति सम्मान और मानवतावादी सोच विकसित करनी चाहिए। पर्यावरण हमारी धरा व जन जीवन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। इसे स्वच्छ शुद्ध रखना हम लोगों की नैतिक जिम्मेदारी है। इस दौरान एक रैली निकाली गई। जिसमें ‘वृक्ष धरा के आभूषण करता दूर प्रदूषण, भेदभाव मिटायेंगे सबका सम्मान बढ़ाएंगे’ आदि स्लोगनों के माध्यम से लोगों को पौधरोपण के लिए जागरूक किया गया।
इस दौरान एक बाल प्रतियोगिता भी आयोजित हुई। जिसमें स्कूली बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर जूनियर हाईस्कूल बैरागीजोत के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार मिश्रा, विजय प्रकाश, संजय कुमार वर्मा, राम कुमार दुबे, अरविंद शर्मा, सूर्य प्रकाश, शांति देवी, सीतापति सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। जिनके द्वारा विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण को शुद्ध बनाने का संकल्प लिया गया।