{"_id":"5dd2d46e8ebc3e549c336ec5","slug":"villagers-besiege-the-supply-inspector-office-srawasti-news-lko4929756102","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्ति निरीक्षक कार्यालय का ग्रामीणों ने किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्ति निरीक्षक कार्यालय का ग्रामीणों ने किया घेराव
विज्ञापन
इकौना तहसील में प्रदर्शन करती वीरपुर खैरहनिया गांव के ग्रामीण।
- फोटो : SRAWASTI
इकौना (श्रावस्ती)। इकौना के ग्राम वीरपुर खैरहनिया के अटैच कोटेदार के खिलाफ ग्रामीणों ने सोमवार को मोर्चा खोल दिया है। कोटेदार के विरुद्ध ग्रामीणों ने इकौना पहुंच क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान ग्रामीणों ने एसडीएम इकौना को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
एसडीएम इकौना राजेश मिश्रा को सौंपे प्रार्थना पत्र में प्रदर्शनकारियों ने कहा है कि वह ग्राम वीरपुर खैरहनिया के निवासी हैं। कुछ दिन पूर्व उनके गांव के उचित दर विक्रेता कुंतन सोनकर की मौत हो गई थी। इसके बाद कोटे की दुकान को तीन किलोमीटर दूर ग्राम परसुरामपुर के उचित दर विक्रेता रामनरेश की दुकान से अटैच कर दिया गया था।
रविवार को अटैच कोटेदार द्वारा ग्राम वीरपुर खैरहनिया का खाद्यान्न वितरण के लिए उठान किया गया है। जिसे वितरण के लिए ग्राम परसुरामपुर ले जाया जा रहा था। जिसका ग्रामीणों ने विरोध कर अनाज अपने ग्राम वीरपुर खैरहनिया में ही वितरण करने की बात कही।
विज्ञापन
इस पर अटैच कोटेदार द्वारा ग्राम वीरपुर के अनाज को परसुरामपुर में ही वितरण करने की जिद की जा रही है। ऐसे में अनाज के लिए कार्डधारकों को तीन किलोमीटर दूर बेवजह जाना पड़ेगा। जिससे पात्र गृहस्थी महिला कार्डधारकों को काफी असुविधा होगी। ऐसे में ग्रामीणों ने एसडीएम से हस्तक्षेप कर उनके गांव में ही अनाज वितरण कराने की मांग की है।
एसडीएम ने बताया कि महिलाओं सहित ग्रामीणों द्वारा अनाज वितरण के संबंध में शिकायत की गई है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। प्रदर्शनकारियों में रामफेरन, अमिरका, सुंदरी, जुगरा देवी, कामरुन्निशा, साफिया, शांती देवी, विद्यावती, सुकाला देवी, अनसुइया देवी, प्रेमा, जगरानी, शकुंतला, धनपता मौजूद रहे।