{"_id":"6aac323130cf106df50fe25a","slug":"various-events-held-on-the-pms-birthday-shravasti-news-c-104-1-srv1004-123167-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: पीएम के जन्मदिन पर हुए विविध कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: पीएम के जन्मदिन पर हुए विविध कार्यक्रम
Fri, 18 Sep 2026 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Fri, 18 Sep 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
विविध कार्यक्रम
श्रावस्ती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को जिले के प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान श्रावस्ती पहुंचे। उन्होंने विश्राम गृह गुलरा से विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया।
प्रभारी मंत्री ने संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में जिला पोषण पुनर्वास केंद्र का दौरा किया। उन्होंने कलेक्ट्रेट में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग ने 10 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण दिए। इनमें सात मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, दो वॉकिंग स्टिक और एक बैसाखी शामिल थी। कलेक्ट्रेट सभागार में श्रम विभाग की मातृत्व शिशु व बालिका मदद योजना के तहत 30 लाभार्थियों को धनराशि स्वीकृति पत्र मिले। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत 10 लाभार्थियों को टूलकिट वितरित किए गए। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के पांच लाभार्थियों को रोजगार के लिए ऋण स्वीकृति चेक प्रदान किए गए।
प्रभारी मंत्री ने सीताद्वार मंदिर परिसर में आशीर्वाद का दिया जलाया। उन्होंने प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर दीप जलाकर शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर दद्दन मिश्रा, रामफेरन पांडेय, मिश्रीलाल वर्मा, अन्नपूर्णा गर्ग, राहुल भाटी और शाहिद अहमद मौजूद रहे।