फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Vaishnavi tops the poster competition.

Shravasti News: पोस्टर प्रतियोगिता में वैष्णवी अव्वल

Fri, 07 Aug 2026 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Fri, 07 Aug 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Vaishnavi tops the poster competition.
 केजीबीवी इंटर कॉलेज में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती छात्राएं।
श्रावस्ती। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका इंटर कॉलेज सिरसिया में शुक्रवार को नशा मुक्ति कार्यक्रम के तहत पोस्टर व निबंध प्रतियोगिता हुई। इसका उद्देश्य छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना था। प्रधानाचार्य डॉली द्विवेदी ने कहा कि समाज में नशे का दायरा तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने सभी को नशे से दूर रहने और दूसरों को सचेत करने की जिम्मेदारी उठाने को कहा। छात्राओं ने नशे के दुष्परिणाम, स्वस्थ जीवनशैली व नशामुक्त समाज पर पोस्टर बनाए और निबंध भी लिखे। पोस्टर प्रतियोगिता में वैष्णवी राणा प्रथम, आराधना द्वितीय तथा सुष्मिता तृतीय रहीं। विजेता छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सराहा गया। निबंध प्रतियोगिता का परिणाम शनिवार को जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed