फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Undergraduate and project manager reprimanded for negligence

लापरवाही पर अवर अभियंता व प्रोजेक्ट मैनेजर को फटकारा

Mon, 13 Jan 2020 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Undergraduate and project manager reprimanded for negligence
श्रावस्ती में हवाई पट्टी का निरीक्षण करती डीएम। - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती के कटरा में हवाई पट्टी का निर्माण कराया जा रहा है। इसका रविवार की शाम को डीएम ने निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने राजकीय निर्माण निगम के अवर अभियंता को फटकार लगाई। इसके साथ ही उन्हें कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। गुणवत्ता विहीन बाउंड्रीवाल देख प्रोजेक्ट मैनेजर को भी फटकारा। इस दौरान उन्होंने वहां चल रहे अन्य कार्यों का भी जायजा लिया।
विज्ञापन

कटरा में हवाई पट्टी का उच्चीकरण कराया जा रहा है। इसके साथ ही वहां पर अग्निशमन केंद्र, विद्युत उपकेंद्र, सुरक्षा कक्ष, 3650 मीटर बाउंड्रीवाल सहित अन्य निर्माण कार्य भी कराया जा रहा है। इसका रविवार शाम जिलाधिकारी यशु रुस्तगी ने मौके पर पहुंच कर जायजा लिया। इस दौरान निर्माण की धीमी गति देख डीएम ने राजकीय निर्माण निगम के अवर अभियंता राजेंद्र को कड़ी फटकार लगाई। इसके साथ ही फायर स्टेशन, सब स्टेशन, सुरक्षा कक्ष तथा बाउंड्रीवाल के साथ ही अन्य कार्यों को जल्द से जल्द पूरा कराने का सख्त निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने एयरपोर्ट के लिए न्यूनतम आवश्यकताओं के रूप में विद्युत व्यवस्था, जलापूर्ति, जल निकासी, जन सुविधाएं, रोड कनेक्टिविटी, सुरक्षा, अग्निशमन, न्यूनतम चिकित्सा सुविधाएं, एंबुलेंस आदि की व्यवस्था का भी जायजा लिया। इस दौरान डीएम ने देखा कि हवाई पट्टी के पास बाउंड्रीवाल गुणवत्ता विहीन है। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए प्रोजेक्ट मैनेजर सीके सेन को फटकार लगाई। साथ ही उनको सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही चेतावनी दिया कि निर्माण कार्य में यदि कोई लापरवाही मिली तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने हवाई पट्टी मार्ग को दुरुस्त कर उसकी टेक्निकल टीम से जांच कराने का निर्देश भी दिया। इस मौके पर तहसीलदार इकौना शिवध्यान पांडेय सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed