{"_id":"69bc3f2d82f56a2609010f84","slug":"under-suspicious-circumstances-a-young-man-slit-his-throat-and-died-shravasti-news-c-104-1-slko1011-118803-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: संदिग्ध हालात में युवक ने रेता अपना गला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: संदिग्ध हालात में युवक ने रेता अपना गला, मौत
Thu, 19 Mar 2026 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Thu, 19 Mar 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। गिलौला क्षेत्र की ग्राम पंचायत लेंगड़ीगूलर के मजरा नगरौरा निवासी लवकुश (20) ने बुधवार दोपहर संदिग्ध हालात में अपना गला रेत लिया। परिजनों ने उसको मेडिकल कॉलेज बहराइच पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। ट्रॉमा सेंटर ले जाते समय फखरपुर के पास लवकुश की मौत हो गई। फखरपुर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
लवकुश की भाभी कुंठा ने बताया कि वे लोग घुमंतू प्रजाति के नट हैं। उनका देवर लवकुश बहुत दिन से बीमार चल रहा था। बीमारी से तंग आकर बुधवार दोपहर उसने चाकू से अपना गला रेत लिया। लहूलुहान हालत में उसे हम लोगों ने मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।
बताया कि मेडिकल कॉलेज से लखनऊ ले जाते समय फखरपुर के पास देवर की मौत हो गई। इसके बाद हम लोग सीएचसी फखरपुर लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने मौत की पुष्टि कर दी। चिकित्सकों की सूचना पर आई पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।