{"_id":"68571e505b272235dd01eb0d","slug":"uncle-raped-her-then-forced-her-to-have-an-abortion-shravasti-news-c-104-1-srv1002-112152-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: फूफा ने किया दुष्कर्म, फिर कराया गर्भपात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: फूफा ने किया दुष्कर्म, फिर कराया गर्भपात
Sun, 22 Jun 2025 02:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sun, 22 Jun 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। भिनगा क्षेत्र के एक गांव निवासी 19 साल की युवती का अच्छे खानदान में निकाह कराने का झांसा देकर बलरामपुर निवासी उसके फूफा ने दुष्कर्म किया। वह गर्भवती हो गई तो पिता ने दूसरे युवक से निकाह कर दिया। गर्भवती होने का पता चला तो ससुरालवालों ने उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद पिता ने उसे फूफा के घर भेज दिया। वहां फूफा ने गर्भपात के लिए उसे दवा खिला दी। युवती की तबीयत बिगड़ गई तो वह उसे भिनगा छोड़कर भाग गया।
कोतवाली पुलिस ने आरोपी फूफा के विरुद्ध दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज कर भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पुलिस के अनुसार भिनगा क्षेत्र निवासी युवती को बलरामपुर के ललिया निवासी फूफा ने अपने परिचित से निकाह कराने का झांसा दिया। इसके बाद उससे नजदीकी बना ली। निकाह तय होने के बाद युवती का पिता काम करने बाहर चला गया। इस बीच युवती के घर पर फूफा का आना-जाना बढ़ गया। फूफा ने उसका यौन शोषण शुरू कर दिया। इस बीच वह गर्भवती हो गई।
परदेस से लौटे पिता ने युवती का निकाह दूसरी जगह कर दिया। युवती के करीब आठ माह की गर्भवती होने की जानकारी हुई तो ससुरालीजनों ने उसे घर से निकाल दिया। पिता ने जब फूफा से निकाह करने का दबाव बनाया तो वह उसे अपने साथ घर ले गया। वहां आरोपी ने गर्भपात के लिए युवती को दवा खिला दी। इससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। वह युवती को गंभीर हालत में भिनगा छोड़कर चला गया। परिजनों ने युवती को संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया। युवती की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने फूफा के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। (संवाद)