फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Uncle died in road accident, nephew injured

सड़क हादसे में चाचा की मौत, भतीजा घायल

Mon, 21 Nov 2022 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Nov 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Uncle died in road accident, nephew injured
बौद्घ परिपथ पर हादसे के बाद क्षतिग्रस्त स्कूटी व आसपास मौजूद लोग - फोटो : SRAWASTI
इकौना / कटरा (श्रावस्ती)। कटरा बाईपास के निकट मैक्स की टक्कर से स्कूटी सवार चाचा-भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी इकौना ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान चाचा की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार स्कूटी सवार लोग हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

नवीन मॉर्डन थाना श्रावस्ती के ग्राम राजगढ़ गुलरिहा निवासी धर्मेंद्र सिंह जेतवन इंटर कॉलेज कटरा में चौकीदार के पद पर कार्यरत था। मौजूदा समय धर्मेंद्र कटरा बाईपास पर मकान बनाकर रह रहा था। रविवार देर रात वह अपने भतीजे आशीष सिंह के साथ स्कूटी से ड्यूटी करने स्कूल जा रहा था। जैसे ही वह स्कूटी लेकर कटरा बाईपास पहुंचा। तभी बलरामपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार मैक्स ने स्कूटी को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में जहां स्कूटी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं दुर्घटना में चाचा-भतीजा दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान मैक्स की रफ्तार तेज होने के कारण वह मार्ग किनारे पलट गई। स्थानीय लोगों ने मैक्स को सीधी करके उसमें सवार लोगों को बाहर निकाला। हालांकि मैक्स में सवार सभी लोग सकुशल बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक मॉडर्न थाना रामपाल यादव ने घायल धर्मेंद्र सिंह व आशीष सिंह को एंबुलेंस से सीएचसी इकौना पहुंचाया। जहां दोनों की हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया। जहां बहराइच ले जाते समय रास्ते में धर्मेंद्र सिंह की मौत हो गई। जबकि आशीष सिंह का इलाज चल रहा है। मामले में इकौना पुलिस ने मैक्स व स्कूटी को कब्जे में ले लिया हैं। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।
ई-रिक्शा की टक्कर से साइकिल सवार छात्र घायल
गिलौला (श्रावस्ती)। गिलौला थाना क्षेत्र के भिखारी पुर मसढी निवासी आदित्य मिश्रा (15) पुत्र दिनेश मिश्रा गिलौला के कृष्ण लली सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में कक्षा 9 का छात्र है। प्रतिदिन की भांति वह सोमवार को साइकिल से विद्यालय आया था। जहां से वापस लौटते समय बौद्ध परिपथ स्थिति बाल्मिकि मंदिर के पास सामने से आ रहे ई-रिक्शा ने अनियंत्रित होकर साइकिल को ठोकर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिर गया। जिसे रौंदते हुए ई-रिक्शा आगे निकल गया।

घटना में उसे गंभीर चोट आई। उसे स्थानीय लोगों के सहयोग से सीएचसी गिलौला में भर्ती कराया गया। जहां से हालत गंभीर होने के कारण उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया गया है। थानाध्यक्ष गिलौला योगेंद्र राय ने बताया कि इस बारे में उन्हें कोई सूचना नहीं है। यदि तहरीर मिली तो कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed