{"_id":"5f36c0538ebc3e3cec6c352b","slug":"two-youths-drowned-in-canal-one-rescued-by-villagers-srawasti-news-lko5351945163","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में डूबने से दो युवकों की मौत, एक को ग्रामीणों ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर में डूबने से दो युवकों की मौत, एक को ग्रामीणों ने बचाया
विज्ञापन
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। करौंदी गांव में हुए श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के बाद शुक्रवार को विसर्जन के लिए सरयू नहर में गए तीन युवक अचानक नहर में डूबने लगे। इस दौरान साथ में मौजूद ग्रामीणों ने एक युवक को बचा लिया, जबकि दो की डूबकर मौत हो गई। मौके पर पहुंची गिलौला पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे अंतिम संस्कार के लिए परिवारीजनों को सौंप दिया है।
गिलौला थाना क्षेत्र के ग्राम करौंदी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई थी। इसकी पूजन सामग्री का विसर्जन करने के लिए ग्रामीण हरिहरपुर गांव स्थित सरयू नहर गए थे। इस दौरान करौंदी निवासी रेंगू (23) पुत्र किशोरी लाल, सर्वेश (21) पुत्र रामजी व प्रदीप कुमार (20) पुत्र रामउदित यादव सरयू नहर में नहाने लगे।
इस दौरान नहर में पानी ज्यादा होने के कारण तीनों नहर में डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने नहर में कूद कर किसी तरह प्रदीप कुमार को सुरक्षित बाहर निकाला, जबकि रेंगू व सर्वेश नहर में डूब गए। सूचना के बाद पहुंचे ग्रामीणों की ओर से नहर का गेट बंद कर दोनों की तलाश कराई गई। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने रेशू व सर्वेश का शव बरामद कर लिया।