फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Two vehicle thieves arrested, four bikes recovered

दो वाहन चोर गिरफ्तार, चार बाइक बरामद

Thu, 12 Sep 2019 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
Two vehicle thieves arrested, four bikes recovered
सिरसिया पुलिस की गिरफ्त में वाहन चोर व बरामद मोटर साइकिल। - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। सिरसिया पुलिस ने गुरुवार को अंतर जनपदीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा किया। पुलिस ने दो वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की चार बाइक, एक तमंचा व एक चाकू बरामद किया। गिरफ्तार आरोपियों को संबंधित न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेजा गया।
विज्ञापन

जिले में वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा करने के लिए एसपी आशीष श्रीवास्तव ने थाना प्रभारियों को निर्देश दिए थे। इस पर सिरसिया पुलिस ने एएसपी बीसी दूबे व सीओ सिटी डॉ. जंगबहादुर यादव के नेतृत्व में अभियान चलाया।
विज्ञापन

इस दौरान प्रभारी निरीक्षक सिरसिया आरपी यादव ने मुखबिर की सूचना पर डगमरा पुल के निकट छापा मारा। यहां से दो लोगों को गिरफ्तार किया। इनके पास से पुलिस ने चोरी की बाइक बरामद की। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामसुफल उर्फ वीरेद्र निवासी टंगपसरी थाना सिरसिया व रिंकू निवासी नकारा थाना मानपुर जिला सीतापुर के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने लखनऊ के गोमतीनगर, मानक नगर व भिनगा से चोरी हुईं चार बाइक, एक तमंचा व एक चाकू बरामद किया। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed